यह वीडियो नेपाल के अछाम जिले का बताया जा रहा हैImage Credit source: Instagram/@sushilkhadka1
अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो नजारा कैमरे में कैद हुआ है उसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. नेपाल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक खतरनाक तेंदुआ अचानक सड़क पर तड़पता हुआ नजर आ रहा है. इस दुर्लभ और चौंकाने वाले वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर इस खूंखार शिकारी को अचानक क्या हो गया.
नेपाल के अछाम जिले का हैरान करने वाला मामला
वायरल हो रहा यह वीडियो नेपाल के अछाम जिले का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पहाड़ी रास्ते पर शांत बैठा हुआ तेंदुआ अचानक अजीब हरकतें करने लगता है. कुछ लोग उसे अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहे थे, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.
अचानक कांपने लगा शरीर और ढलान में जा गिरा तेंदुआ
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुए का पूरा शरीर अचानक जोर-जोर से कांपने लगता है. उसकी पूंछ अकड़ जाती है और उसका मुंह जमीन को छूने लगता है. देखते ही देखते वह अपने शरीर पर से पूरा नियंत्रण खो बैठता है और ढलान से गुलाटी मारता हुआ सीधे नीचे झाड़ियों में जा गिरता है. कुछ ही दूरी पर कुछ मकान और लोग थे, जिन्हें तेंदुए की इस हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. आप देखेंगे कि झाड़ियों में गिरने के बाद भी तेंदुआ तड़पता और हिलता रहता है.
लोगों के मन में उठा सवाल- क्या जानवरों को भी आती है मिर्गी?
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @sushilkhadka1 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि स्थानीय लोगों ने गुस्से में तेंदुए को जहर दे दिया होगा. कुछ लोगों का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा (Epilepsy) पड़ा है. एक यूजर ने हैरानी से पूछा कि क्या सच में जंगली जानवरों को भी मिर्गी के दौरे आते हैं? वहीं, कुछ यूजर्स का यह भी अनुमान है कि किसी जहरीले सांप के काटने की वजह से उसकी यह हालत हुई हो. यह भी पढ़ें:जहरीले किंग कोबरा को शख्स ने मुंह से पिलाया पानी, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!
यहां देखिए वायरल वीडियो



























