viral

तोतली आवाज, मासूम मुस्कान और प्यारे एक्सप्रेशन्स के साथ बच्ची ने गाया दिल जीतने वाला गाना, आवाज ऐसी कि लोग हुए दीवाने

तोतली आवाज में बच्ची ने गाया सुरीला गाना Image Credit source: Instagram/archana_bittu36

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है. इन दिनों एक नन्हीं बच्ची का नया वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. यही वह बच्ची है, जिसने कुछ समय पहले अपनी मजेदार आवाज में “Te Te Tu Tu Ti Ti” गाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब वह एक बार फिर अपने नए अंदाज के साथ लोगों के बीच छा गई है. इस बार बच्ची अपनी तोतली जुबान में फिल्मी गाना “अर्ज किया है” गाती नजर आ रही है. उसकी मासूम आवाज और गाने का अलग अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची पूरे मन से गाना गा रही है. उसे इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं कि शब्द सही निकल रहे हैं या नहीं. वह अपनी ही दुनिया में खोई हुई पूरे आत्मविश्वास के साथ गुनगुनाती रहती है. उसकी तोतली जुबान में गाने के बोल कुछ इस तरह सुनाई देते हैं, ‘ऐते, ऐते, ऐते कैते… वैते जैते, जैते मैं पलुं मेले दिल में जो… मेली आंखें भी पलें तेली आंखों को.’ उसकी मासूम आवाज इस गाने को और भी प्यारा बना देती है.

मस्ती मस्ती में गाया गाना

असल में गाने के बोल इससे अलग हैं, लेकिन बच्ची जिस तरह उन्हें अपने अंदाज में गाती है, वही इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत बन गई है. उसकी हर लाइन सुनकर लोग मुस्कुरा उठते हैं. ऐसा लगता है जैसे वह किसी स्टेज पर नहीं, बल्कि अपने घर में मस्ती-मस्ती में गाना गा रही हो.

सिर्फ उसकी आवाज ही नहीं, बल्कि गाते समय उसके चेहरे के भाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. कभी वह अपनी आंखें गोल-गोल घुमाती है, कभी सिर हिलाकर गाने में पूरी तरह डूब जाती है, तो कभी अपने छोटे-छोटे एक्सप्रेशन्स से सभी का दिल जीत लेती है. उसकी मासूम मुस्कान और बेफिक्र अंदाज वीडियो को बार-बार देखने लायक बना देता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: आईने में खुद को नहीं पहचान पाया सांप, अनोखे रिएक्शन ने लाखों लोगों को किया हैरान

इंटरनेट पर लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आजकल सोशल मीडिया पर जहां हर तरफ तनाव, बहस और नकारात्मक खबरें देखने को मिलती हैं, वहीं ऐसे मासूम वीडियो मन को सुकून देते हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts