viral

दुबई जाने का सपना कहीं महंगा न पड़ जाए! नौकरी से पहले 5000-6000 दिरहम की सैलरी को लेकर महिला ने दी बड़ी सलाह

दुबई जाने से पहले जरूर देखें VIDEOImage Credit source: Instagram/the_odd_habibi

दुबई आज के समय में इतना ज्यादा डेवलप हो गया है कि यहां जाना आज भी भारत के हजारों लोगों का सपना है. सोशल मीडिया पर वहां की ऊंची इमारतें, लग्जरी कारें, खूबसूरत सड़कें और शानदार लाइफस्टाइल देखकर अक्सर लगता है कि अगर दुबई में नौकरी मिल जाए तो जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है. लेकिन क्या सिर्फ भारतीय रुपये में सैलरी को बदलकर देखना ही सही तस्वीर दिखाता है? दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने इसी सोच को लेकर लोगों को जरूरी रियलिटी चेक दिया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में शिरी शुक्ला ने दुबई में नौकरी तलाश रहे भारतीयों को सलाह दी कि सिर्फ सैलरी देखकर विदेश जाने का फैसला न करें. उनके मुताबिक, सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि वहां की कमाई में से खर्च निकालने के बाद आखिर कितनी रकम बचने वाली है.

ये है दुबई का रियलिटी चेक

शिरी ने खास तौर पर 3000 से 4000 दिरहम महीने की सैलरी वाली नौकरियों को लेकर सावधान किया. भारत में बैठकर जब इस रकम को रुपये में बदला जाता है तो आंकड़ा काफी बड़ा नजर आ सकता है. यही देखकर किसी को लग सकता है कि दुबई जाकर अच्छी कमाई होगी. लेकिन वहां पहुंचने के बाद खर्च रुपये में नहीं, बल्कि दिरहम में ही करना पड़ता है. मसलन, अगर किसी को 3000 दिरहम की नौकरी मिलती है तो उसे घर का किराया, खाना, आने-जाने का खर्च, मोबाइल बिल और रोजमर्रा की दूसरी जरूरतें इसी रकम से पूरी करनी होंगी. ऐसे में भारतीय रुपये में बड़ी दिखने वाली सैलरी असल जिंदगी में उतनी बड़ी नहीं रह जाती.

शिरी ने बताया कि उन्होंने ऐसे लोगों को भी देखा है, जो दुबई में करीब 2000 से 3000 दिरहम महीने कमाते हैं. खर्च निकालने के बाद महीने के आखिर में उनके पास बहुत कम पैसा बचता है. इसका मतलब साफ है कि विदेश में ज्यादा कमाई का मतलब हमेशा ज्यादा बचत नहीं होता. उनका कहना है कि दुबई जाने की योजना बना रहे लोगों को पहले अपनी पूरी खर्च की गणना करनी चाहिए. किराए में कितना जाएगा, खाने और ट्रांसपोर्ट पर कितना खर्च होगा, परिवार को कितने पैसे भेजने हैं और आखिर में खुद के पास कितनी बचत बचेगी, इन सभी चीजों का हिसाब नौकरी स्वीकार करने से पहले ही लगा लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: Viral: मोबाइल में खोया था शख्स, अचानक खुले हिस्से में जा गिरा, वीडियो में नजर आया रूह कांपने वाला हादसा

शिरी ने लोगों को करीब 5000 से 6000 दिरहम की सैलरी वाले पैकेज पर ध्यान देने की सलाह दी. हालांकि, उनके इस सुझाव पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिली. कुछ लोगों ने कहा कि दुबई में बढ़ते खर्च को देखते हुए 5000 से 6000 दिरहम भी अब हर किसी के लिए पूरा नहीं हैं. कई यूजर्स का मानना था कि अगर कोई व्यक्ति अकेले दुबई में रहकर ठीक-ठाक जीवन जीना चाहता है और साथ में बचत भी करना चाहता है, तो 8000 से 10000 दिरहम की मासिक कमाई ज्यादा व्यावहारिक हो सकती है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts