दो लोगों का झगड़ा सुलझाना पड़ा भारी, America में भारतीय मोटल मालिक को सिर में गोली मारकर हत्या | Indian Origin Motel Owner Shot Dead in America Over Parking Lot Dispute

International

oi-Sumit Jha


Indian
motel
owner
Murder
In
America:

अमेरिका
के
पिट्सबर्ग
में
एक
मोटल
के
पार्किंग
लॉट
में
हुए
विवाद
में
भारतीय
मूल
के
एक
51
वर्षीय
मोटल
मालिक,
राकेश
एहागाबन,
की
गोली
मारकर
हत्या
कर
दी
गई।
यह
दुखद
घटना
शुक्रवार
दोपहर
को
रॉबिनसन
टाउनशिप
स्थित
पिट्सबर्ग
मोटल
में
हुई।

राकेश
एहागाबन
दो
लोगों
के
बीच
झगड़ा
सुलझाने
की
कोशिश
कर
रहे
थे,
तभी
37
वर्षीय
स्टैनली
यूजीन
वेस्ट
नामक
शख्स
ने
उन
पर
गोली
चला
दी।
स्थानीय
मीडिया
रिपोर्ट्स
के
अनुसार,
वेस्ट
अपनी
महिला
साथी
पर
गोली
चलाने
के
बाद
मोटल
मालिक
के
पास
आया
और
बिना
किसी
उकसावे
के
उन्हें
सिर
में
गोली
मार
दी।

Indian motel owner Murder In US

विवाद
सुलझाने
गए
मोटल
मालिक
पर
सिर
में
दागी
गोली

पुलिस
के
बयान
के
अनुसार,
मोटल
मैनेजर
राकेश
एहागाबन
ने
झगड़े
की
आवाज़
सुनकर
बाहर
निकलकर
आए।
उन्होंने
हमलावर
स्टैनली
यूजीन
वेस्ट
के
पास
जाकर
केवल
इतना
पूछा,
“क्या
तुम
ठीक
हो,
दोस्त?”।
मोटल
मालिक
Rakesh
Ehagaban
का
यह
सरल
सवाल
ही
उनकी
मौत
की
वजह
बन
गया।
इसके
तुरंत
बाद
वेस्ट
ने
नज़दीक
से
राकेश
के
सिर
में
गोली
मार
दी,
जिससे
उनकी
घटनास्थल
पर
ही
मौत
हो
गई।
पूरी
घटना
मोटल
के
सीसीटीवी
कैमरों
में
कैद
हो
गई
है।

आरोपी
ने
महिला
साथी
पर
भी
किया
हमला

जांचकर्ताओं
के
मुताबिक,
आरोपी
स्टैनली
यूजीन
वेस्ट
पिछले
दो
हफ्तों
से
एक
महिला
और
बच्चे
के
साथ
मोटल
में
रह
रहा
था।
गोलीबारी
की
यह
घटना
तब
शुरू
हुई
जब
वेस्ट
ने
मोटल
की
पार्किंग
में
अपनी
महिला
साथी
पर
हमला
किया।
महिला
अपनी
काली
सेडान
कार
में
बच्चे
के
साथ
बैठी
थी,
तभी
आरोपी
ने
उसके
गले
में
गोली
मार
दी।
घायल
महिला
किसी
तरह
कार
चलाकर
पास
के
डिक
कर्निक
टायर
एंड
ऑटो
सर्विस
सेंटर
तक
पहुंची।
उसे
गंभीर
हालत
में
अस्पताल
में
भर्ती
कराया
गया,
जबकि
पीछे
की
सीट
पर
बैठा
बच्चा
सुरक्षित
है।


ये
भी
पढ़ें:

Donald
Trump
के
Gaza
‘पीस
प्लान’
को
दुनियाभर
से
मिला
समर्थन,
जानें
पीएम
मोदी
सहित
वैश्विक
नेताओं
ने
क्या
कहा?


पुलिस
और
हमलावर
के
बीच
मुठभेड़

मोटल
मालिक
की
हत्या
करने
के
बाद
वेस्ट
बेपरवाही
से
एक
U-Haul
वैन
में
बैठकर
घटनास्थल
से
भाग
गया।
पुलिस
ने
तुरंत
उसका
पीछा
किया
और
उसे
पिट्सबर्ग
के
ईस्ट
हिल्स
इलाके
में
ढूंढ
निकाला।
आरोपी
वेस्ट
ने
इस
दौरान
पुलिस
पर
भी
गोली
चला
दी।
दोनों
तरफ
से
हुई
गोलीबारी
में
एक
पिट्सबर्ग
डिटेक्टिव
को
गोली
लगी
और
उसे
अस्पताल
में
भर्ती
कराया
गया।

जवाबी
कार्रवाई
में
स्टैनली
यूजीन
वेस्ट
को
भी
गोली
लगी,
जिसके
बाद
उसे
गिरफ्तार
करके
अस्पताल
ले
जाया
गया।
पुलिस
ने
आरोपी
पर
क्रिमिनल
होमिसाइड
(हत्या),
अटेम्प्टेड
होमिसाइड
(हत्या
का
प्रयास)
और
दूसरे
व्यक्ति
की
जान
को
खतरे
में
डालने
के
आरोप
लगाए
हैं।
पुलिस
के
अनुसार,
आरोपी
की
हरकतें
जानबूझकर
की
गई
थीं
और
फिलहाल
इस
गोलीबारी
के
पीछे
का
कोई
स्पष्ट
मकसद
सामने
नहीं
आया
है।


ये
भी
पढ़ें:

America:
Trump
के
H-1B
वीजा
फीस
से
भारतीय
महिला
रिसर्चर
मुश्किल
में,
ट्रंप
पर
यूनियन
ने
ठोका
मुकदमा

  • ‘मेरे बेटे का शव तो लाकर दिखा दो, वो तो पढ़ने गया था’, अमेरिका में मारे गए छात्र की मां ने रो-रोकर लगाई गुहार

  • अमेरिकी गैस स्टेशन पर काम करने वाले हैदराबाद के छात्र की गोली मारकर हत्या, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

  • Rohit Sharma की कप्तानी का अंत, हो गया वनडे टीम का ऐलान, जानें कौन बना नया कप्तान?

  • Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून सक्रिय, पटना समेत 35 जिलों में अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज

  • Aaj Ka Mithun Rashifal: धन लाभ होगा, मन से रहेंगे खुश, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल

  • IND vs AUS: भारतीय वनडे टीम का ऐलान आज, रोहित और विराट की होगी वापसी? जानें संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट

  • Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान, UP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट! पढ़ें वेदर अपडेट

  • NZ vs AUS के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे लाइव

  • Explained: रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से क्यों हटाया गया? सामने आया हिटमैन को बेइज्जत करने वाले शख्स का नाम

  • Hema Malini ने महिला फैन के साथ ये क्या किया? वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा, क्या है मामला?

  • IMD Rain Alert: पंजाब-हिमाचल और हरियाणा में आज से कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

  • KL Rahul ने रचा इतिहास, 148 साल में पहली बार हुआ ये करिश्मा, बनाया गजब का रिकॉर्ड

English summary

Indian Origin Motel Owner Shot Dead in Pittsburgh Over Parking Lot Dispute

Exit mobile version