Crime

नवी मुंबई में 3 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार, घर पहुंचते ही बच्ची ने परिवार को दी थी घटना की जानकारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया

i

user
google_preferred_badge

मुंबई से सटे नवी मुंबई से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल की वैन में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची रोज की तरह स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वैन चालक बच्चों को उनके घर छोड़ने निकला। रास्ते में एक-एक कर सभी बच्चे उतरते गए। बच्ची का घर सबसे आखिर में होने के कारण वह वैन में अकेली रह गई। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया।

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने रोते हुए परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत भी की। बच्ची की बात सुनकर परिवार तुरंत पुलिस थाने पहुंचा और आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद बच्ची की सुरक्षा और स्कूल परिवहन व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts