World News

नेपाल के बाद अब चीन में सड़कों पर उतरने को तैयार Gen-Z, सरकार की ये गलती बनी ‘विस्फोट’ की वजह | china gen z anger escalates after nepal protests ccp censorship death taiwan report

International

oi-Sumit Jha


China
Gen-Z
protest:

नेपाल
में
हाल
ही
में
हुए
युवा
आंदोलनों
के
बाद
अब
चीन
में
भी
Gen-Z
के
बीच
जोरदार
गुस्सा
देखने
को
मिल
रहा
है।
ताइवान
की
MAC
रिपोर्ट
के
अनुसार,
चीनी
कम्युनिस्ट
पार्टी
(CCP)
की
सख्त
ऑनलाइन
सेंसरशिप
और
डिजिटल
निगरानी
व्यवस्था
से
तंग
आकर
वहां
के
युवा
अब
सड़कों
पर
उतरने
की
तैयारी
में
हैं।

अभिनेता
एलन
यू
की
संदिग्ध
मौत
के
बाद
सरकार
द्वारा
सूचना
दबाने
की
कोशिश
ने
इस
आक्रोश
को
और
हवा
दी
है,
जिससे
आधिकारिक
बयानों
पर
युवाओं
का
अविश्वास
बढ़ा
है।
यह
घटनाक्रम
दर्शाता
है
कि
सेंसरशिप
की
अति,
लोकतांत्रिक
अधिकारों
की
मांग
कर
रहे
युवा
वर्ग
को
एक
बड़े
विरोध
प्रदर्शन
के
लिए
एकजुट
कर
रही
है।

China Gen-Z protest

(AI
Image)

एलन
यू
की
मौत
और
डिजिटल
निगरानी
की
विफलता

ताइवान
की
MAC
रिपोर्ट
में
दावा
किया
गया
है
कि
चीनी
अभिनेता
एलन
यू
की
संदिग्ध
मौत
ने
चीन
की
डिजिटल
नियंत्रण
प्रणाली
की
कमजोरियों
को
पूरी
तरह
से
उजागर
कर
दिया।
अधिकारियों
ने
एलन
की
मौत
का
कारण
‘शराब
पीकर
गाड़ी
चलाना’
बताया,
लेकिन
चीन
के
सोशल
मीडिया
यूजर्स
ने
इस
पर
गहरा
शक
जताया।
मौत
के
तुरंत
बाद,
इंटरनेट
पर
एलन
यू
को
चीनी
कम्युनिस्ट
पार्टी
(CCP)
के
वरिष्ठ
नेता
काई
ची
(Cai
Qi)
से
जोड़कर
कई
वायरल
ऑडियो
और
वीडियो
सामने
आए,
जिससे
आधिकारिक
कहानी
पर
सवाल
उठे।


ये
भी
पढ़ें:

Arunachal
claim
China
2025:
अरुणाचल
पर
चीन
के
बेतुके
दावे
पर
भारत
की
दो
टूक,
MEA
ने
कहा–
भारत
का
अखंड
हिस्सा


चीन
द्वारा
चर्चाएं
और
कंटेंट
हटाना

जैसे
ही
चीनी
सरकार
को
लगा
कि
सोशल
मीडिया
पर
फैल
रही
खबरें
उनके
खिलाफ
जा
सकती
हैं,
उनके
ऑनलाइन
सेंसर
सक्रिय
हो
गए।
अधिकारियों
ने
तुरंत
एक्टर
की
मौत
से
जुड़े
सभी
ऑडियो-वीडियो
हटा
दिए
और
इंटरनेट
पर
चल
रही
सभी
चर्चाओं
को
पूरी
तरह
से
दबा
दिया।
चीन
के
साइबर
स्पेस
प्रशासन
ने
इस
मामले
में
सिना
वीबो,
डॉयिन
और
कुआइशौ
जैसे
प्रमुख
प्लेटफॉर्म्स
के
अधिकारियों
को
तलब
किया,
उन
पर
जुर्माना
लगाया
और
ट्रेंडिंग
चीजों
पर
कड़ी
निगरानी
रखने
का
सख्त
निर्देश
दिया,
जिससे
सेंसरशिप
की
तीव्रता
सामने
आई।


ये
भी
पढ़ें:

Nepal:
नेपाल
में
दोबारा
भड़का
Gen
Z
प्रदर्शन,
फिर
लगा
कर्फ्यू,
पहले
से
कितनी
भयावह
है
स्थिति?

जनता
का
आक्रोश
और
सेंसरशिप
का
उल्टा
असर

मेनलैंड
अफेयर्स
काउंसिल
ने
चीन
की
एंटरटेनमेंट
इंडस्ट्री
में
स्वायत्तता
के
अभाव
पर
भी
जोर
दिया,
जहां
कलाकारों
का
महत्व
राजनीतिक
हितों
के
अनुसार
तय
होता
है।
रिपोर्ट
में
कहा
गया
है
कि
एलन
यू
की
मौत
पर
लोगों
के
गुस्से
ने
साफ
दिखाया
कि
चीनी
कम्युनिस्ट
पार्टी
(CCP)
की
सख्त
सेंसरशिप
व्यवस्था
का
उल्टा
असर
हुआ
है।
सेंसरशिप
से
जनता
का
गुस्सा
शांत
होने
के
बजाय,
वह
और
बढ़
गया
है,
जो
CCP
के
नियंत्रण
मॉडल
के
लिए
एक
बड़ी
सुरक्षा
चुनौती
पेश
कर
रहा
है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts