नोएडा में बेटी के सामने नंगा होकर गंदी हरकत कर रहा था पिता, वीडियो बनाकर थाने पहुंच गई पत्नी, Ncr Hindi News

नोएडा में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घर के अंदर बेटी के सामने नंंगा होकर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था, जो उसकी पत्नी ने देख ली। इसके बाद वह वीडियो बनाकर थाने पहुंच गई।

नोएडा के फेज-वन थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में एक पिता द्वारा अपनी ही 8 वर्षीय बेटी के सामने कथित तौर पर नग्न होकर छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने पति की गंदी हरकत का बनाया वीडियो

फेज-वन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र की एक जेजे कॉलोनी में विशेष समुदाय का दंपती अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ रहता है। गुरुवार दोपहर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने अपने शरीर से कपड़े उतारे और नग्नावस्था में होकर कमरे में बेटी से छेड़छाड़ की। जब वह कमरे में पहुंची तो उसकी हरकतों को मोबाइल में कैद कर लिया। पीड़िता ने जब पति की हरकतों का विरोध किया तो उसने उसके मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंच गई।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। कुछ ही देर में आरोपी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदू संगठन के कार्यकार्ताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं, मामले की की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। उन्होंने पिता द्वारा बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवती सड़क किनारे बेसुध मिली

वहीं, एक अन्य मामले में ग्रेटर नोएडा में दादरी इलाके के जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा अंडरपास के पास गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब एक युवती को सड़क किनारे बदहवासी की अवस्था में देखा गया। सड़क किनारे युवती को बेसुध देखकर लोगों को भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हालत में सुधार आने की बाद युवती से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद सही घटना का पता चल सकेगा।

Exit mobile version