viral

नौकरी से प्यार जरूरी नहीं पर कद्र करो, मुंबई की महिला ने बताया जॉब मार्केट का कड़वा सच

जॉब छोड़ने का सोच रहे हो? पहले देख लो ये वीडियो,Image Credit source: Instagram/mridulgupta_9

सोमवार की सुबह जैसे ही घड़ी में अलार्म बजता है, बहुत से लोगों का मूड ऑफ हो जाता है. फिर वही ऑफिस, वही ट्रैफिक, वही काम का प्रेशर. मन में एक ही बात आती है – काश आज ऑफिस ना जाना पड़े. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप अकेले नहीं हैं, हम में से ज्यादातर लोग कभी न कभी अपनी जॉब से बोर या परेशान महसूस करते हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को एक दूसरे नजरिए से सोचने पर मजबूर कर दिया है. ये वीडियो है मुंबई की रहने वाली मृदुल गुप्ता का, जो इंस्टाग्राम पर @mridulgupta_9 नाम से अपना कंटेंट शेयर करती हैं.

इस वीडियो में मृदुल ने एक बहुत ही प्रैक्टिकल बात बोली है. उनका कहना है कि अभी का टाइम नौकरी को लेकर नखरे दिखाने या छोटी-छोटी बातों पर जॉब छोड़ने का बिल्कुल नहीं है. बाहर जॉब मार्केट की हालत सच में काफी टाइट चल रही है. मृदुल ने बताया कि आजकल हालात ऐसे हैं कि हजारों लोग दिन-रात नौकरी ढूंढ रहे हैं. वो रोज सुबह से शाम तक लैपटॉप पर बैठे रहते हैं, एक के बाद एक जॉब के लिए अप्लाई करते रहते हैं. कोई दिन में 50 जगह अप्लाई कर रहा है तो कोई 100 से ज्यादा कंपनियों को अपना रिज्यूमे भेज रहा है. और उसके बाद? उसके बाद बस इंतजार. पूरे दिन ईमेल रिफ्रेश करो, नौकरी वाले पोर्टल्स चेक करो, इस उम्मीद में कि कहीं से एक इंटरव्यू कॉल आ जाए.

अपनी नौकरी का करो सम्मान

सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि कई सालों का एक्सपीरियंस रखने वाले लोगों को भी रिजेक्शन झेलना पड़ रहा है. ऐसी-ऐसी पोस्ट के लिए भी उन्हें मना कर दिया जा रहा है, जो उनके एक्सपीरियंस के हिसाब से बहुत ही जूनियर लेवल की हैं. कंपनियां न तो प्रॉपर रिप्लाई दे रही हैं, न ही कोई फीडबैक. बस सन्नाटा. इसी पॉइंट पर मृदुल ने एक जरूरी बात कही. उन्होंने कहा कि देखो, अपनी नौकरी से बोर होना, थक जाना, या कभी-कभी फ्रस्टेट होना बिल्कुल नॉर्मल है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

ऐसा नहीं है कि हर किसी को अपनी जॉब से प्यार ही होना चाहिए. रोज-रोज ऑफिस जाना, डेडलाइन्स पूरी करना, बॉस की बातें सुनना – ये सब थका देता है और ये फीलिंग एकदम असली है, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी याद दिलाया कि शिकायत करने से पहले एक बार बाहर की दुनिया भी देख लो. जहां आप अपनी सैलरी या काम को लेकर परेशान हो रहे हो, वहीं बाहर हजारों लोग बस एक मौके के लिए तरस रहे हैं. उनके लिए एक इंटरव्यू कॉल मिल जाना भी किसी जंग जीतने जैसा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर डांस का ऑफर मिलते ही आंटी ने छोड़ दी झिझक, स्ट्रीट डांसर संग किया ऐसा डांस कि जीत लिया दिल

उनका मैसेज बहुत सिंपल था – आपको अपनी नौकरी से प्यार करने की जरूरत नहीं है, कोई जबरदस्ती नहीं है. लेकिन जिस मुश्किल दौर से आज जॉब मार्केट गुजर रहा है, उसमें अगर आपके पास एक स्टेबल नौकरी है तो उसकी वैल्यू समझना भी जरूरी है. अब ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts