viral

न भाषा की चिंता, न किसी तरह की झिझक… विदेशी शख्स ने जिस अंदाज में पढ़ी हनुमान चालीसा, चेहरे पर श्रद्धा और आवाज में भक्ति देख भावुक हुए लोग

विदेशी शख्स की हनुमान भक्तिImage Credit source: Instagram/ neurodivergent_nick

भारत की संस्कृति, यहां के धार्मिक रीति-रिवाज और भक्ति संगीत का असर अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग भी भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कृति को जानने-समझने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसका दिलचस्प उदाहरण है, जिसमें एक विदेशी शख्स बेहद तेजी से हनुमान चालीसा का पाठ करता नजर आ रहा है.

वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स देखने में विदेशी लगता है, लेकिन जिस अंदाज में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वह बिना किसी झिझक के लगातार हनुमान चालीसा की पंक्तियां पढ़ता दिखाई देता है. खास बात यह है कि उसकी रफ्तार काफी तेज होने के बावजूद वह शब्दों और पंक्तियों को पूरे ध्यान के साथ बोलता नजर आता है.

भक्ति का ये अंदाज दिल छू गया

आमतौर पर जब कोई व्यक्ति किसी दूसरी भाषा में धार्मिक पाठ या भजन गाने की कोशिश करता है तो उसके उच्चारण में थोड़ी परेशानी दिखाई दे सकती है. लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ खास नजर नहीं आता. शख्स पूरे आत्मविश्वास के साथ पाठ करता है और उसकी आवाज में भी एक अलग तरह की मिठास सुनाई देती है. वीडियो देखने वालों को सबसे ज्यादा प्रभावित उसका ध्यान और भक्ति वाला अंदाज कर रहा है.

हनुमान चालीसा का पाठ करते समय उसके चेहरे के हाव-भाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह सिर्फ शब्दों को दोहरा नहीं रहा, बल्कि पूरी श्रद्धा के साथ इसका पाठ कर रहा है. यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बाद लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर अक्सर भारत की संस्कृति, मंदिरों, भजनों और धार्मिक परंपराओं से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें विदेशी लोगों की भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ती दिलचस्पी भी कई बार देखने को मिलती है. कभी कोई विदेशी व्यक्ति हिंदी में भजन गाता नजर आता है तो कभी कोई भारतीय त्योहार या धार्मिक परंपरा को पूरे उत्साह के साथ अपनाता दिखाई देता है. यह वीडियो भी इसी तरह लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बिहार में गंगा की तेज लहरों के बीच नाव में सफर करते दिखे लोग, डगमगाती नाव में ठूंस दिए यात्री और दर्जनों बाइक

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर neurodivergent_nick नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा. वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शख्स के हनुमान चालीसा पाठ करने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts