viral

ये डांस नहीं जादू है! Manwa Laage गाने पर लड़की के एक्सप्रेशन ने जीता सबका दिल! एक बार देखोगे तो बार-बार देखोगे!

लड़की ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/misbae4

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. वीडियो में एक लड़की बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘मनवा लागे’ पर कमाल का सेमी-क्लासिकल डांस करती नजर आ रही है. उसका अंदाज इतना प्यारा और ग्रेसफुल है कि एक बार वीडियो देखो तो नजर हटाना मुश्किल हो जाता है.

वीडियो शुरू होते ही लड़की अपने सॉफ्ट एक्सप्रेशन और स्मूद मूव्स से सबका दिल जीत लेती है. उसने ट्रेडिशनल लुक लिया हुआ है और उसी लुक में जब वो गाने की बीट पर थिरकती है तो देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है. न तो ज्यादा हैवी स्टेप्स और न ही कोई दिखावा, बस प्योर क्लासिकल टच के साथ सेमी-क्लासिकल डांस. हर एक स्टेप में इतनी सफाई है कि साफ पता चलता है लड़की ने काफी रियाज किया हुआ है.

लड़की का कातिलाना डांस वायरल

सबसे ज्यादा लोगों को जो चीज पसंद आ रही है वो है उसके चेहरे के एक्सप्रेशन. गाने के हर बोल को वो अपने एक्सप्रेशन से जी रही है. कभी आंखों में शरारत, तो कभी चेहरे पर हल्की सी मुस्कान. डांस के साथ-साथ उसके हाव-भाव इतने परफेक्ट हैं कि वीडियो देखते हुए आप खुद भी गाने को फील करने लगते हो. ऐसा लग रहा है जैसे वो सिर्फ डांस नहीं कर रही, बल्कि गाने की कहानी को अपने डांस से बयां कर रही हो.

इस वीडियो ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक हर जगह ये वीडियो शेयर हो रहा है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट में जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि ‘क्या गजब का ग्रेस है’, तो कोई लिख रहा है ‘एक्सप्रेशन तो दिल जीत लिए’. कई यूजर्स ने तो ये भी लिखा है कि आजकल के लिप-सिंक और ट्रेंडिंग रील्स के बीच ऐसा सुकून भरा डांस देखकर दिल खुश हो गया.

यह भी पढ़ें: Viral: कंपनी का पैसा, भूखे गार्ड्स का सहारा, इस शख्स की दरियादिली पर रो पड़ेगा आपका दिल

वैसे ‘मनवा लागे’ गाना वैसे भी लोगों का फेवरेट रहा है. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म का ये गाना आज भी उतना ही फ्रेश लगता है जितना पहले लगता था. और जब उस पर इतना सुंदर सेमी-क्लासिकल डांस देखने को मिले तो मजा दोगुना हो जाता है. लड़की ने वेस्टर्न स्टेप्स की भीड़ में देसी और क्लासिकल टच को इतने प्यारे तरीके से पेश किया है कि हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts