नई कार पर पत्नी के पैरों के निशान छपवाना पड़ा भारी?Image Credit source: X/@SamSiff
जब घर में नई गाड़ी आती है तो सब खुश होते हैं. लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मनाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पति ने अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा किया कि वो रातों-रात चर्चा में आ गया. लेकिन ये प्यारा पल जल्द ही प्यार और सम्मान की बात से हटकर पैसों, लोन और समाज की सोच पर बहस बन गया. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है और लोग दो गुटों में क्यों बंट गए हैं.
पति ने नई कार के बोनट पर छपवाए पत्नी के पैरों के निशान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स अपनी नई कार की खुशी अलग अंदाज में मनाता दिख रहा है. वो अपनी पत्नी को गोद में उठाकर कार के बोनट पर उसके आलता लगे पैरों के निशान छपवाता है.
यह रस्म बिल्कुल वैसी है जैसी ‘गृह प्रवेश’ में होती है, जहां नई बहू के लाल पैरों के निशान घर में सुख-समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माने जाते हैं. पति के इस अंदाज से साफ लग रहा था कि वो अपनी पत्नी को कितना लकी और खास मानता है. शुरू में लोगों को यह वीडियो बहुत प्यारा लगा. लेकिन वीडियो वायरल होते ही लोग दो गुटों में बंट गए.
‘क्या वो EMI भरती है? पैसों पर छिड़ी बहस
कुछ लोगों ने पति के इस प्यारे अंदाज की तारीफ की, तो कुछ भड़क गए. लोगों ने इस परंपरा पर सवाल उठाए और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. सबसे ज्यादा चर्चा इस सवाल पर हुई कि क्या वो गाड़ी की EMI भरती है?इस एक सवाल ने पूरा मामला ही बदल दिया. बहुत से लोग इसी बात पर अड़ गए कि जब तक महिला ने कार खरीदने में पैसा नहीं दिया या लोन नहीं चुकाया, तब तक ऐसा सम्मान करना बेकार है. आलोचकों का कहना था कि हर छोटी खुशी को पैसों से तोलना चाहिए.

सोच में कमी या महिलाओं के प्रति पुरानी सोच?
ऐसे कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर एक और बहस शुरू हो गई, जिसे लोगों ने महिलाओं के प्रति गलत सोच से जोड़ा. समझदार नेटिजन्स ने उन लोगों की आलोचना की जो हर रिश्ते को पैसों से तोलते हैं. उनका कहना है कि योगदान सिर्फ पैसों का नहीं होता.परिवार में महिला का योगदान सिर्फ कमाने या लोन चुकाने तक नहीं होता, उसका भावनात्मक और मानसिक सहयोग भी अनमोल होता है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
Pathetic. 🤦♂️
Putting her foot on the engine hood just to impress her?
No real car lover will ever appreciate this kind of simping.
He could have used the car door for this drama, but no — he had to disrespect the engine hood.
Shameless simp. Zero self-respect, zero respect for the car. https://t.co/IYPGRVFe1s
— The Forgotten Man 👨⚖️ (@SamSiff) October 19, 2026



















