इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवालImage Credit source: Instagram/@siyaaspeaks
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और आपस में बहस भी कर रहे हैं. मामला ब्लिंकिट (Blinkit) के एक डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) और एक लड़की से जुड़ा है. लड़की का आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, जिसके बाद उसने न सिर्फ उसे थप्पड़ जड़ा बल्कि उसकी नौकरी भी छिनवा दी.
क्या है पूरा मामला?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @siyaaspeaks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल हो रहे वीडियो में लड़की खुद पूरी घटना बयान कर रही है. उसका कहना है, आज मेरी वजह से एक बंदे की नौकरी चली गई, और वह इसी के लायक था.
उसने आगे बताया कि किसी ने उसके लिए ब्लिंकिट से एक ऑर्डर भेजा था. जब डिलीवरी बॉय सामान देने आया, तो उसने इंसानियत के नाते उसे पीने के लिए पानी दिया. लेकिन पानी पीने के बाद डिलीवरी बॉय की नीयत बदल गई. वह लड़की को अजीब नजरों से घूरने लगा और पूछ बैठा, क्या आप घर में अकेली हैं?
यही नहीं, लड़की का कहना है कि डिलीवरी बॉय ने उससे उसकी इंस्टाग्राम आईडी भी मांगी. जब उसने मना किया, तो वह जिद करने लगा और उसके काफी करीब आ गया. फिर क्या था? खुद को खतरे में देख लड़की ने उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद डिलीवरी बॉय वहां से भाग खड़ा हुआ.
ब्लिंकिट ने तुरंत लिया एक्शन
लड़की ने इस पूरी घटना की शिकायत तुरंत ब्लिंकिट से की. उसके मुताबिक, कंपनी ने मामले को गंभीरता से लिया और उसे कॉल करके बताया कि उस डिलीवरी बॉय को तुरंत ब्लॉक कर दिया गया है और अब वह कंपनी में काम नहीं करता है. लड़की ने वीडियो के जरिए दूसरी लड़कियों को भी संदेश दिया है कि ऐसी स्थिति में डरने या घबराने के बजाय हिम्मत से काम लें और तुरंत एक्शन लें. यह भी पढ़ें: Viral: ‘8 महीने से 5 घंटे से ज्यादा नहीं सोया हूं…’ इस Rapido राइडर की वायरल कहानी कलेजा चीर देगी
क्या बोले नेटिजन्स?
इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. जहां कुछ लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. एक ने सलाह देते हुए लिखा, अनजान मर्दों के साथ इतनी दयालुता दिखाने की जरूरत नहीं है. उनसे जरूरत से ज्यादा बात मत कीजिए. दूसरे ने कहा, आपको पुलिस में शिकायत भी दर्ज करानी चाहिए. चूंकि उसकी नौकरी चली गई है, मुमकिन है कि वह बदला लेने के लिए आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे. यह भी पढ़ें: Viral: 15 रुपए का ऑर्डर, 500 की टिप…महिला की दरियादिली देख रो पड़ा Blinkit डिलीवरी बॉय! देखें वीडियो
यहां देखिए वायरल वीडियो
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
