पापा की पुरानी डायरी और बेटे की मस्तीImage Credit source: Instagram/@shreyang_03_
अक्सर सख्त और गंभीर दिखने वाले हमारे पिता के अंदर भी एक कभी न कभी दिलफेंक आशिक छुपा होता है. बस वक्त के साथ जिम्मेदारियां उस पर पर्दा डाल देती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटे को अपने पापा की शादी से पहले यानी साल 2003 की लिखी हुई पर्सनल डायरी हाथ लग जाती है.
जब बेटा उस डायरी से पापा की लिखी पुरानी शायरियां मजे ले लेकर पढ़ता है, तो मां अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं. इस प्यारे और गुदगुदाने वाले वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है और लोग इस पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
2003 की डायरी और शायरियों का खुला राज
इंस्टाग्राम पर @shreyang_03_ हैंडल से श्रेयांग मेघवाल नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पुरानी डायरी पूरे परिवार के लिए हंसी का फव्वारा बन गई. श्रेयांग की मां को उनके पिता की बरसों पुरानी पर्सनल डायरी मिल जाती है, जिसे देखकर बेटा तुरंत कॉलेज से घर दौड़ा चला आता है. यह डायरी साल 2003 की है, जिसमें पापा ने शादी से पहले दिल खोलकर शायरियां और कविताएं लिखी थीं.
मां की बेकाबू हंसी
बेटा वीडियो में एक शायरी का टाइटल ‘चाहत’ पढ़कर सुनाता है और कैमरा अपनी मां की तरफ घुमाता है, जो यह सब सुनकर अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं. सबसे मजेदार ट्विस्ट तब आता है जब बेटा यह खुलासा करता है कि पापा की लिखी हुई ये रोमांटिक शायरियां असल में मम्मी के लिए थीं ही नहीं. यह बात सुनने के बाद वीडियो देख रहे लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर जनता की मजेदार प्रतिक्रियाएं
इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया. लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा कि शायद यही वजह थी कि पहले के लोग अपनी पुरानी डायरियों को छुपाकर जला दिया करते थे.
यहां देखिए वायरल वीडियो



















