viral

पिता की एक पुकार और गर्भ में ही हंस पड़ा बच्चा, दिल छू लेने वाला पल हुआ वायरल

अल्ट्रासाउंड में दिखा पिता के प्यार का जादूImage Credit source: Instagram/rosieandharry

प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे का कनेक्शन तो सब समझते हैं, लेकिन पापा का प्यार भी किसी जादू से कम नहीं होता. इसका एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. हुआ कुछ ऐसा कि अल्ट्रासाउंड के दौरान एक पिता ने अपने होने वाले बेटे से कहा कि बेटा, एक बार स्माइल कर दो और सच में, पेट के अंदर मौजूद बच्चे ने मुस्कुराकर अपने पापा की बात का जवाब दे दिया. ये नजारा देखकर वहां मौजूद डॉक्टर से लेकर पूरे परिवार की आंखें नम हो गईं.

दरअसल, इस पिता की एक प्यारी सी आदत थी. वो रोज शाम को ऑफिस से आते ही अपनी पत्नी के पास बैठते, पेट पर हाथ रखते और अपने नन्हे मेहमान से खूब सारी बातें करते. कभी उसे कोई कहानी सुनाते, कभी कोई लोरी गुनगुनाते तो कभी बताते कि उसके आने के बाद वो दोनों साथ में क्या-क्या करेंगे. धीरे-धीरे बच्चा भी अपने पापा की आवाज को पहचानने लगा था और फिर वही हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया.

क्या दिखा इस वीडियो में?

अल्ट्रासाउंड चेकअप के दौरान जब पिता ने हल्के से कहा कि बेटा स्माइल करो, तो स्क्रीन पर साफ दिखा कि बच्चे के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई. जैसे वो कह रहा हो कि हां पापा, मैं सुन रहा हूं. ये सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं है, इसके पीछे साइंस भी है. डॉक्टर बताते हैं कि 25-26 हफ्ते के बाद गर्भ में पल रहा बच्चा बाहर की आवाजें सुनने लगता है और पिता की आवाज थोड़ी भारी और गहरी होती है, इसलिए बच्चे उस पर ज्यादा ध्यान देते हैं और जल्दी रिएक्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें: तुर्की में मिली टॉयलेट के नीचे मिली 1200 साल पुरानी कब्र, सामने आया ऐसा राज, जिसे देख हिल गए वैज्ञानिक

इस वीडियो को इंस्टा पर rosieandharry नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. किसी ने लिखा कि पिता का प्यार भी उतना ही अनमोल होता है तो किसी ने कहा कि ये वीडियो देखकर आंखें नम हो गईं. कई होने वाले माता-पिता ने भी बताया कि अब वे अपने अजन्मे बच्चे से रोज बात करने की कोशिश करेंगे ताकि उसके साथ एक खास रिश्ता शुरुआत से ही बन सके.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts