फिर रंगे हाथों पकड़ा गया Pakistan! भारत का ‘सीक्रेट आइडिया’ चोरी करते आतंकी सेना का भंडाफोड़ | pakistan cdf copies india cds Asim Munir military reforms World news in hindi

International

oi-Sumit Jha


Pakistan
News:

भारत
से
हर
क्षेत्र
में
मुंह
की
खाने
वाला
पाकिस्तान
एक
बार
फिर
हमारी
नकल
करने
पर
उतर
आया
है!
खुफिया
रिपोर्टों
के
मुताबिक,
भारतीय
सेना
के
एक
‘मास्टरस्ट्रोक’
को
चुपके
से
अपनाकर
पाकिस्तान
अपनी
सेना
में
एक
बड़ा
बदलाव
करने
की
तैयारी
में
है।
पाकिस्तान
की
संसद
में
27वें
संविधान
संशोधन
बिल
के
तहत
‘कमांडर
डिफेंस
फोर्सेस
(CDF)’
का
नया
पद
सृजित
किया
जा
रहा
है,
जो
भारत
के
चीफ
ऑफ
डिफेंस
स्टाफ
(CDS)
पद
की
हूबहू
नकल
है।

यह
कदम
पाकिस्तानी
सेना
अध्यक्ष
आसिम
मुनीर
की
ताकत
को
और
बढ़ाएगा,
लेकिन
सवाल
यह
है
कि
भारत
से
बार-बार
मात
खाने
के
बाद
पाकिस्तान
को
अचानक
यह
‘चोरी’
क्यों
करनी
पड़ी?

Pakistan CDF copies India CDS

पाकिस्तान
की
‘चोरी’
का
खुलासा

पाकिस्तान
में
बनने
जा
रहा
CDF
(कमांडर
डिफेंस
फोर्सेस)
का
पद
भारत
के
CDS
(चीफ
ऑफ
डिफेंस
स्टाफ)
की
सीधी
नकल
है।
भारत
में
CDS
अनिल
चौहान
के
नेतृत्व
में
तीनों
सेनाओं
(थल
सेना,
वायु
सेना,
नौसेना)
के
बीच
तालमेल
और
रक्षा
खरीद
की
प्राथमिकताओं
को
तय
किया
जाता
है।
ठीक
इसी
तर्ज
पर,
पाकिस्तान
का
CDF
भी
तीनों
सेनाओं
का
सर्वोच्च
पद
होगा
और
सभी
सेना
प्रमुख
इसके
अधीन
कार्य
करेंगे।
‘ऑपरेशन
सिंदूर’
में
भारत
से
मिली
करारी
शिकस्त
के
बाद
पाकिस्तान
को
यह
समझ

गया
है
कि
युद्ध
जैसी
स्थितियों
में
तीनों
सेनाओं
का
संयुक्त
समन्वय
कितना
महत्वपूर्ण
है।
इसी
ज़रूरत
ने
उन्हें
भारत
के
सफल
मॉडल
को
‘चुराने’
पर
मजबूर
किया
है।


ये
भी
पढे़ं:

Pakistan
News:
Asim
Munir
के
लिए
बदला
जा
रहा
पाकिस्तान
का
संविधान!
आर्मी
ही
करेगी
राज?


‘ऑपरेशन
सिंदूर’
की
हार
ने
सिखाया
सबक,
अब
कर
रहा
है
कॉपी!

पाकिस्तान
को
इस
CDF
पद
की
ज़रूरत
‘ऑपरेशन
सिंदूर’
में
भारत
के
हाथों
मिली
करारी
शिकस्त
के
बाद
महसूस
हुई।
इस
हार
ने
उन्हें
यह
अहसास
कराया
कि
युद्ध
या
किसी
भी
सैन्य
कार्यवाही
में
तीनों
सेनाओं
के
बीच
बेहतर
तालमेल
और
संयुक्त
कमान
कितनी
आवश्यक
है।
भारत
में
CDS
का
पद
2019
में
तत्कालीन
केंद्र
सरकार
द्वारा
बनाया
गया
था,
और
जनरल
बिपिन
रावत
भारत
के
पहले
CDS
बने
थे।
इस
पद
का
मुख्य
उद्देश्य
तीनों
सेनाओं
के
प्रमुखों
के
बीच
समन्वय
बढ़ाना,
सरकार
को
प्रभावी
सैन्य
सलाह
देना
और
थिएटर
कमांड
की
प्रक्रिया
को
आगे
बढ़ाना
था।
पाकिस्तान
अब
इन्हीं
उद्देश्यों
को
साधने
के
लिए
भारत
के
मॉडल
की
नकल
कर
रहा
है।


ये
भी
पढ़ें:

Pakistan
क्रिकेट
में
बड़ा
बदलाव,
शाहीन
अफरीदी
को
बना
गया
नया
कप्तान,
मोहम्मद
रिजवान
की
छुट्टी!


मुनीर
बने
फील्ड
मार्शल,
अब
पहले
CDF
भी

पाकिस्तान
के
वर्तमान
सेना
अध्यक्ष
और
फील्ड
मार्शल
आसिम
मुनीर
अब
देश
के
पहले
CDF
भी
बनने
जा
रहे
हैं,
जिससे
उनकी
ताकत
में
और
भी
इजाफा
होगा।
यह
कदम
दर्शाता
है
कि
पाकिस्तान
भारत
के
सैन्य-ढांचे
की
प्रभावशीलता
को
स्वीकार
करने
पर
मजबूर
हुआ
है।
भारत
में
2019
से
पहले
तीनों
सेनाओं
के
अलग-अलग
प्रमुख
होते
थे,
लेकिन
कोई
संयुक्त
सैन्य
प्रमुख
नहीं
था।
CDS
के
आने
से
यह
कमी
पूरी
हुई
और
सैन्य
अभियानों
में
अभूतपूर्व
तालमेल
देखने
को
मिला।
पाकिस्तान
भी
अब
इसी
समन्वय
और
एकीकृत
कमान
की
शक्ति
को
अपनी
सेना
में
लागू
कर,
भविष्य
के
किसी
भी
संघर्ष
के
लिए
खुद
को
तैयार
करना
चाहता
है,
भले
ही
इसके
लिए
उसे
भारत
के
सफल
मॉडल
की
नकल
करनी
पड़े।


ये
भी
पढे़ं:

Pakistan:
PoK
में
नेपाल
जैसा
Gen-Z
आंदोलन,
शहबाज
सरकार
के
खिलाफ
फूटा
युवाओं
का
गुस्सा,
गिरेगी
शहबाज
सरकार?

English summary

pakistan cdf copies india cds Asim Munir military reforms World news in hindi

Exit mobile version