फ्लैट खाली करने से पहले मिला ऐसा जवाब, बेंगलुरु के मकान मालिक का ये मैसेज सोशल मीडिया मचा रहा है धूम

बेंगलुरु के मकान मालिक का जवाब हुआ वायरल
Image Credit source: Getty Images

मकान मालिक और किरायेदार के बीच अनबन या बहस होना हमारे देश में बहुत आम बात है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि मकान मालिक ने बिना वजह किराया बढ़ा दिया या घर खाली करने का दबाव बनाया. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. ये कहानी बेंगलुरु की रहने वाली कृतिका कुमारी और उनके मकान मालिक की है, जो लोगों के बीच चर्चा में है.

कृतिका कुमारी बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर काम करती हैं और वहां एक फ्लैट में किराये पर रहती हैं. उनके प्लान के मुताबिक उन्हें जुलाई के आखिर तक अपना मौजूदा फ्लैट खाली करना था, लेकिन किसी कारण वो अपने लिए नया घर नहीं ढूंढ़ पाई. ऐसी स्थिति में उन्होंने झिझकते हुए अपने मकान मालिक को मैसेज किया और पूछा कि क्या वह सितंबर तक इसी फ्लैट में रुक सकती हैं?

मकानमालिक का हैरान करने वाला जवाब

कृतिका को पूरी उम्मीद थी कि मकान मालिक शायद इस बात के लिए साफ मना कर देंगे, या फिर इन दो महीनों के लिए अच्छा-खासा किराया बढ़ा देंगे. हालांकि जब मकान मालिक का रिप्लाई आया, तो कृतिका हैरान रह गईं. मकान मालिक ने फिल्मी अंदाज में जवाब दिया ‘तुस्सी ना जाओ. मैं तो चाहता हूं कि आप अच्छे से लॉन्ग टर्म के लिए यहां रुको.’ मकान मालिक का ये रिप्लाई उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो गया.

ये छोटी सी बात हमें सिखाती है कि हर रिश्ता सिर्फ पैसों या एग्रीमेंट की शर्तों से नहीं चलता, बल्कि उसमें थोड़ा सा इंसानी जुड़ाव और आपसी समझ होना भी जरूरी है. आज के समय में जब लोग अक्सर मकान मालिकों के सख्त रवैये से परेशान रहते हैं, यह कहानी एक सुखद बदलाव की तरह है. यह याद दिलाती है कि थोड़ी सी सहूलियत और अच्छे शब्द किसी भी अजनबी शहर को आपके लिए घर जैसा बना सकते हैं.

यहां देखिए पोस्ट

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version