सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा यह वीडियोImage Credit source: Instagram/@soni4362devi
रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2026) से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है. इंसानी रिश्तों, संवेदनाओं और सुरक्षा की परिभाषा को नए सिरे से समझाता यह वीडियो हर किसी को इमोशनल कर रहा है.
‘बेघर’ शख्स और स्कूली बच्ची का अनोखा रिश्ता
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कूली बच्ची नजर आती है, जिसके पास फटे-पुराने कपड़ों में एक व्यक्ति पहुंचता है. उसे देखकर शुरुआत में बच्ची थोड़ा हिचकिचाती है और दूर हटने लगती है. आसपास के लोग भी उस शख्स को मानसिक रूप से अस्वस्थ या ‘पागल’ समझकर अनदेखा कर रहे होते हैं. लेकिन जैसे ही बच्ची देखती है कि उसके पास राखी है, उसका डर पल भर में गायब हो जाता है. वह आगे बढ़कर बड़े प्यार से उस व्यक्ति की कलाई पर राखी बांध देती है.
तोहफे में दी सुरक्षा की लाठी
राखी बंधवाने के बाद वह शख्स सम्मान में बच्ची के पैरों में झुक जाता है. परंपरा के मुताबिक, भाई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार देता है, लेकिन आर्थिक रूप से लाचार इस भाई के पास देने के लिए कोई धन-दौलत नहीं थी. ऐसे में उसने बिना देर किए अपने सहारा बनने वाली वही लाठी उस बच्ची को सौंप दी. लोगों का मानना है कि उसने यह लाठी एक भाई के तौर पर बच्ची की सुरक्षा के प्रतीक के रूप में दी.
सोशल मीडिया पर मिला भारी प्यार
वीडियो को देखकर लोग कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि जिसे समाज ‘पागल’ कहकर नकार देता है, असल में उसके पास भी संस्कारों और रिश्तों की गहरी समझ होती है. कई लोगों ने लिखा कि भले ही यह वीडियो स्क्रिप्टेड हो या वास्तविक, लेकिन इसका मैसेज बेहद खूबसूरत है-रिश्ते पैसों से नहीं, बल्कि नीयत और अहसास से निभाए जाते हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो



























