viral

बर्थडे बॉब के नाम पर बच्चे की जमकर हुई पिटाई, पीठ की हालत देख सातवें आसमान पर पहुंचा मां का गुस्सा

बर्थडे पर मुक्के बरसाना पड़ा भारी Image Credit source: Instagram/ sangeetas_lifestyle

आज की जनरेशन के सेलिब्रेशन का तरीका पहले के मुकाबले काफी बदल गया है. खासकर बच्चों और युवाओं के बीच जन्मदिन मनाने के कई ऐसे ट्रेंड चल पड़े हैं, जिन्हें देखकर माता-पिता भी कई बार हैरान रह जाते हैं. कुछ चीजें उन्हें मजेदार लगती हैं, तो कुछ देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जन्मदिन के नाम पर बच्चे के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी पीठ लाल पड़ गई.

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों बर्थडे बॉब नाम का एक ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है. इस ट्रेंड में जन्मदिन मनाने वाले शख्स को उसकी उम्र के हिसाब से दोस्तों की तरफ से पीठ पर मुक्के मारे जाते हैं. यानी अगर किसी की उम्र 15 साल है, तो उसे 15 मुक्के खाने पड़ेंगे. दोस्तों के बीच यह सब मजाक और मस्ती के तौर पर किया जाता है, लेकिन कई बार यह मजाक हद से ज्यादा बढ़ जाता है और चोट लगने का खतरा भी रहता है.

बच्चे की मां को आया गुस्सा

अब वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. वीडियो में एक बच्चे की पीठ बुरी तरह लाल नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि जन्मदिन के दौरान दोस्तों ने उसे बर्थडे बॉब देने के चक्कर में पीठ पर लगातार मुक्के मार दिए. शुरुआत में भले ही यह सब दोस्तों के लिए मजाक रहा हो, लेकिन बाद में बच्चे की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला कितना ज्यादा बढ़ गया.

वीडियो के अगले हिस्से में बच्चे के पिता उसकी पीठ पर बर्फ से सिकाई करते दिखाई देते हैं. बच्चे की पीठ पर पड़े लाल निशान देखकर साफ समझ आता है कि उसे काफी जोर से मारा गया था. वहीं, बच्चे की मां इस पूरे ट्रेंड को लेकर काफी नाराज नजर आती हैं. उनका गुस्सा भी जायज लगता है, क्योंकि जन्मदिन की खुशी में की गई ऐसी मस्ती अगर चोट में बदल जाए तो मामला गंभीर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: OMG! इंसानियत अभी जिंदा है! 2 साल पहले खोया 24 हजार से भरा बैग, ईमानदार कंडक्टर ने ऐसे लौटाया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sangeetas_lifestyle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इस ट्रेंड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि दोस्तों के साथ मस्ती करना गलत नहीं है, लेकिन किसी की खुशी को चोट पहुंचाने वाली हरकत में बदल देना सही नहीं माना जा सकता.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts