viral

बिना कैलकुलेटर 3 साल के बच्चे ने सेकंडों में किया गुणा, अनोखे अंदाज में मासूम ने दिया 234×2 का जवाब

बच्चे के दिमाग को देख कायल हुए लोग Image Credit source: X/devansh_dalai28

गणित का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मन में डर बैठ जाता है. स्कूल के दिनों में बड़े-बड़े गुणा और भाग के सवाल कई छात्रों के लिए सिरदर्द बन जाते हैं. यही वजह है कि आज भी कई लोग थोड़ा मुश्किल हिसाब आते ही तुरंत कैलकुलेटर ढूंढने लगते हैं. लेकिन सोचिए, अगर महज तीन साल का एक बच्चा बिना किसी कैलकुलेटर के कुछ ही सेकंड में गुणा का सवाल हल कर दे, तो किसी को भी हैरानी होना लाजमी है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. इसमें नन्हा बच्चा जापानी लाइन मैथड की मदद से बेहद आसान तरीके से गुणा का सवाल हल करता दिखाई देता है. उसकी समझ, आत्मविश्वास और सवाल हल करने का अंदाज देखकर इंटरनेट यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो में बच्चा अपनी कॉपी पर 234 × 2 का गुणा करता नजर आता है. पहली नजर में ये नॉर्मल मैथ्स के सवाल जैसा लगता है, लेकिन इसे हल करने का तरीका हर किसी को चौंका देता है. बच्चा न तो क्लासिक तरीके से मल्टीप्लाई करता है और न ही किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का सहारा लेता है. वह रंग-बिरंगे स्केच पेन निकालता है और सबसे पहले पहली संख्या के हर अंक के हिसाब से सीधी लाइनें बनाना शुरू करता है. पहले दो लाइनें, फिर तीन और आखिर में चार लाइनें खींचता है.

कैसे प्रोब्लम किया सॉल्व

इसके बाद वह दूसरी संख्या यानी 2 के अनुसार दो आड़ी लाइनें बनाता है. ये आड़ी लाइनें पहले से बनी सभी सीधी लाइनों को काटती हुई गुजरती हैं. जब पूरा पैटर्न तैयार हो जाता है, तब बच्चा उन सभी जगहों को गिनना शुरू करता है जहां लाइनें एक-दूसरे को काट रही होती हैं. यानी वह इंटरसेक्शन की संख्या के आधार पर उत्तर निकालता है. गिनती पूरी होते ही वह क्रम से अंक लिखता है और कुछ ही पलों में कॉपी पर 468 लिख देता है. यही इस सवाल का सही उत्तर भी है.

वीडियो देखने वाले कई लोग इस अनोखे तरीके को देखकर हैरान रह गए. कुछ लोगों ने इसे बच्चों के लिए गणित सीखने का मजेदार तरीका बताया, तो कई यूजर्स ने कहा कि अगर स्कूलों में ऐसे आसान और रोचक तरीके अपनाए जाएं, तो बच्चों का गणित से डर काफी हद तक खत्म हो सकता है. वहीं कुछ लोगों ने इस जापानी लाइन मैथड के बारे में और जानकारी लेने की इच्छा भी जताई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जिसे सांप का शिकार समझते थे लोग, उसी मेंढक ने पलट दी पूरी कहानीप्रकृति ने फिर किया हैरान

दरअसल, जापानी लाइन मैथड एक विजुअल तकनीक है, जिसमें संख्याओं को लाइनों के जरिए दर्शाया जाता है और उनके कटने वाले बिंदुओं की मदद से उत्तर निकाला जाता है. यह तरीका खासतौर पर छोटे बच्चों को गुणा का सिद्धांत समझाने में मददगार माना जाता है. हालांकि बड़ी संख्याओं के लिए यह हमेशा सबसे आसान तरीका नहीं होता, लेकिन सीखने की शुरुआती अवस्था में यह काफी दिलचस्प और प्रभावी साबित हो सकता है. ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @devansh_dalai28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में बच्चे की बुद्धिमानी, आत्मविश्वास और सीखने के अंदाज की खुलकर तारीफ कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts