viral

बिना बड़े सेटअप लड़की का कमाल, Mashallah पर दिखाया दिल खुश करने वाला डांस

लड़की ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/harleeenthind

हर दिन इंटरनेट की दुनिया में हजारों डांस वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं जो लोगों के दिल और दिमाग पर अलग ही छाप छोड़ जाती हैं. इन दिनों एक लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में है. जिसमें पॉपुलर गाने Mashallah पर उसके शानदार डांस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और उसके परफॉर्मेंस के चलते वीडियो तेजी से वायरल हो गयाय

वीडियो की शुरुआत होते ही लड़की पूरे जोश के साथ गाने की धुन पर थिरकना शुरू कर देती है. उसके डांस मूव्स इतने सधे हुए लगते हैं कि हर स्टेप म्यूजिक की बीट के साथ बिल्कुल फिट बैठता है. ऐसा महसूस होता है कि उसने इस परफॉर्मेंस की अच्छी तैयारी की है. हालांकि उसके डांस में बनावटीपन बिल्कुल नजर नहीं आता. यही स्वाभाविक अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

परफॉर्मेंस की हर किसी ने की तारीफ

सिर्फ डांस स्टेप्स ही नहीं, बल्कि उसके चेहरे के भाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. गाने के हर हिस्से के साथ वह जिस तरह अपने एक्सप्रेशंस बदलती है, उससे पूरी परफॉर्मेंस और भी जीवंत लगने लगती है. कई लोगों का कहना है कि उसकी मुस्कान, कॉन्फिडेंस और सहजता ही इस वीडियो की असली ताकत है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि इस डांस वीडियो में किसी बड़े स्टेज, महंगे सेट या खास लाइटिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है. साधारण माहौल में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि अगर किसी कलाकार में हुनर और आत्मविश्वास हो तो वह बिना किसी तामझाम के भी लोगों का दिल जीत सकता है. लड़की ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह दिखा दिया कि अच्छी परफॉर्मेंस के लिए सबसे जरूरी चीज आपकी कला और उसे पेश करने का तरीका होता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: मासूम बच्ची की मुस्कान और पापा का अपनापन, खास पल ने जीत लिया लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में भी लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. ये वायरल डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर @harleeenthind.165 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो लगातार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और यूजर्स इसे जमकर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts