10 करोड़ लोगों को धोखा दे गया यह शख्स!Image Credit source: Instagram/@brick_grandpa
आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने गर्दा उड़ा रखा है. इसमें एक बुजुर्ग दादाजी और एक जवान लड़के ने ऐसा गजब का डांस किया है कि पूछिए ही मत, उनके कमाल के मूव्स देखकर बड़े-बड़े डांसर भी दंग रह गए हैं. लेकिन सबसे मजेदार बात तो यह है कि वीडियो में जो ‘दादाजी’ दिख रहे हैं, वे असल में कोई बुजुर्ग नहीं बल्कि एक युवा है.
क्यों इतना वायरल हो रहा है वीडियो?
यह वीडियो डीजे इल्हाम के मशहूर गाने ‘डिगिदि डिगिदि’ (Digidi Digidi) पर बनाया गया है. गाने की धमाकेदार बीट्स और एनर्जेटिक डांस इंटरनेट पर आग लगा रहा है. दोनों डांसर्स का तालमेल और शरीर का लचीलापन इतना जबरदस्त है कि लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं होता. इंस्टाग्राम पर इसे अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 29 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
कौन हैं ये टैलेंटेड कलाकार?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rick_grandpa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये दक्षिण कोरिया के रहने वाले 26 वर्षीय हान जू-ही (Han Joo-hee) हैं. वह एक प्रोफेशनल डांसर और इल्यूजनिस्ट हैं. उन्होंने साल 2020 में कुछ अलग और नया करने के लिए इस ‘बुजुर्ग दादाजी’ के किरदार की शुरुआत की थी. पॉपिंग और रोबोटिक डांस में माहिर हान अपने कमाल के बॉडी कंट्रोल के लिए जाने जाते हैं.
वीडियो का असली राज
इस वीडियो के इंटरनेट पर आग लगाने के पीछे सिर्फ बेहतरीन डांस ही नहीं, बल्कि गजब की वीडियो एडिटिंग भी है. हान जू-ही एडिटिंग और क्लोनिंग की मदद से खुद को ही स्क्रीन पर डबल कर लेते हैं. यानी वीडियो में जो दो लोग साथ नाचते हुए दिख रहे हैं, वे असल में दो अलग-अलग लोग नहीं बल्कि एक ही इंसान हैं.
लोगों के मजेदार रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में लोगों की तारीफों की बाढ़ आई हुई है. कोई इसे कमाल का डांस बता रहा है, तो कोई उनके पैरों के मूवमेंट को देखकर हैरान है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि इनके पैरों की हरकत इंसानी तौर पर बिल्कुल नामुमकिन जैसी लगती है, ऐसा लगता है मानो वे हवा में लटके हों. यह भी पढ़ें:Viral Video: बरसो रे गाने पर लड़की ने किया खूबसूरत डांस, हर स्टेप और एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल
यहां देखिए वायरल वीडियो



























