प्राप्त जानकारी के अनुसार, माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव में पहले से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी को निशाना बनाया। बताया जाता है कि रविवार की रात आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही बिजेंद्र नाथ तिवारी वहां पहुंचे, उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़े।
इसके बाद गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

























