Crime

बिहार: टीचर ने जिस मोबाइल से छात्रा से रेप का वीडियो बनाया वो पुलिस के हाथ लगा, एक आरोपी अब भी फरार, Bihar Hindi News

हिन्दुस्तान संवाददाता, बक्सर
share

बक्सर जिले के दो शिक्षकों पर छात्रा से पटना के होटल में घिनौनी हरकत का आरोप लगा है। पुलिस ने अब पटना के उस होटल में भी दबिश दी है। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है जिसके जरिए छात्रा का वीडियो बनाया गया था। 

Representative image

पुलिस ने इस कांड में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में दुष्कर्म कर छात्रा का वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने वाले मामले में शनिवार को पुलिस को अहम सफलता मिली पुलिस ने आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार का मोबाइल बरामद कर लिया है। हालांकि दूसरे आरोपित शिक्षक वीरेंद्र कुमार की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही उसका मोबाइल पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार हुए शिक्षक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान पटना में भी दस्तक दी है। ताकि मामले का पूरा पर्दाफाश किया जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 29 अगस्त को डुमरांव प्रखंड के नथूनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय में आक्रोशित ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर छात्रा का वीडियो बनाने में शिक्षक अरविंद कुमार औऱ वीरेंद्र कुमार पाल के साथ मारपीट की थी। इस दौरान दोनों का मोबाइल चेक किया गया था। जिसमें कई आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। आक्रोशित ग्रामीण दोनों शिक्षकों का मोबाइल अपने साथ लेते गए थे।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस के लिए अहम साक्ष्य के तौर पर दोनों मोबाइल था। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। शनिवार को शिक्षक अरविंद कुमार का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की छानबीन में यह पता चला है कि जो भी मोबाइल से वीडियो बनाया गया है। वह पटना के एक होटल का है। इसके बाद पुलिस की एक टीम तत्काल पटना के रवाना हो गई। ताकि पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा सके। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस लगभग उक्त होटल तक पहुंच गई है। वहीं इस बात की जानकारी निकाली जा रही है कि उक्त होटल में किसके पहचान पत्र के आधार पर कमरा मिला था। जांच के सभी पहलू जल्द खुलकर सामने आ जायेंगे।

डुमरांव के प्रभारी डीएसपी समीर कुमार ने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को जेल भेज दिया गया है। अरविंद का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। दूसरे आरोपी वीरेंद्र कुमार पाल की गिरफ्तारी और उसका मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस कांड का आरोपी अरविंद अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को पुलिस ने ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार से पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद शनिवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया। वहीं शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाल की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अब तक जो तथ्य सामने आया है कि वीरेंद्र कुमार ने कई युवतियों को अपनी गिरफ्त में लिया था। उनकी आपत्तिजनक तस्वीर अपने मोबाइल में रखा हुआ था। जिसके माध्यम से वह लगातार युवतियों को परेशान या ब्लैकमेल करता था। उन पर अनुचित दबाव बनाता

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts