Crime

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में धांधली का भंडाफोड़, केंद्र अधीक्षक समेत 15 गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन, सात ब्लैंक बैंक चेक, एक एटीएम कार्ड, दो चारपहिया वाहन (अर्टिगा और किया), एक मोटरसाइकिल, आठ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। इस मामले में खगड़िया थाना में कांड संख्या 126/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क का विस्तार किन-किन जिलों तक था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। बिहार पुलिस में रेडियो ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए रविवार को राज्य के सभी 38 जिलों में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts