viral

बीच सड़क साइकिल को पैरों से कंट्रोल करता दिखा शख्स, लोग बोले- लगता है यमराज को रिश्वत दी है

साइकिल पर बंदे किया खतरनाक स्टंट

आज के समय में लोग स्टंट के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं और होता कुछ यूं है कि इससे उनके वीडियोज पर भर-भरकर लाइक्स और व्यूज देखने को मिल जाते है. कई तो ऐसे होते हैं…जो स्टंट के नाम पर ऐसी हरकत करने को तैयार हो जाते हैं. जिसे देखने के बाद लोग दंग रह जाते हैं क्योंकि ऐसा कुछ कर पाना नॉर्मल लोगों के बस की बात नहीं होती है. ऐसा ही एक स्टंट का वीडियो इन दिनों लोगों के बीच में आया है. जहां बंदा सड़क पर साइकिल इस तरीके से चलाता है…मानो उसने यमराज से सेटिंग कर रखी हो!

कहते हैं जब कभी हम ड्राइव करते हैं तो हमें अपना पूरा ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग होते हैं जो अपनी जान की कोई कीमत ही नहीं समझते हैं और उल्टी-सीधी तरीके से स्टंट करना शुरू कर देते हैं. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए…जहां एक बंदा मजे से साइकिल पर खड़े होकर साइकिल चलाता नजर आ रहा है और हैरानी की बात तो ये है कि ये अपने पैरों से इसे कंट्रोल करता नजर आ रहा है. जिसे देखने के बाद लोगों को काफी ज्यादा हैरानी हो रही है.

यहां देखिए वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर गाड़ियां चल रही है और एक शख्स अपनी साइकिल पर खड़ा होकर वहां स्टंट किए जा रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान उसके सामने से गाड़ियां भी गुजर रही है. लेकिन इस बंदे को उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. बंदा तो मजे से साइकिल को पैरों से राइड करता हुआ आगे बढ़ रहा है.

इस वीडियो को इंस्टा पर ratnesh_x74 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे हजार लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे ही लोग अपनी जान को गंवाते हैं. वहीं दूसरे ने लिखा कि रफ्तार इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है और ये उसका सबसे प्राइम एग्जामपल है. एक अन्य ने लिखा कि स्टाइल मारने की कोशिश में बंदा कही खुद को चोट ना लगवा ले.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts