रेलवे स्टेशन पर माता-पिता की भावुक विदाई का वीडियो वायरलImage Credit source: Instagram/@alwayskhushinevergam
जब भी हम अपने घर और परिवार से दूर वापस शहर लौटते हैं, तो रेलवे स्टेशन का वह आखिरी पल सबसे ज्यादा भारी और इमोशनल होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई अपने मम्मी-पापा को याद कर रहा है.
वीडियो में क्या है?
इंस्टाग्राम अकाउंट @alwayskhushinevergam से खुशी सोलंकी नाम की एक यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है. इसमें खुशी ट्रेन में बैठकर अपने होम टाउन से निकल रही हैं. इस दौरान खिड़की से वो अपने माता-पिता का वीडियो बना रही हैं, जो बाहर खड़े होकर उन्हें विदा कर रहे हैं.
वीडियो में आप देखेंगे कि माता-पिता के चेहरे पर हल्की मुस्कान है ताकि बेटी उदास न हो, लेकिन उनकी आंखों में जुदाई का दर्द साफ दिख रहा है. वो लगातार हाथ हिला रहे हैं. पिता इस मोमेंट को अपने फोन में कैद कर रहे हैं. ट्रेन जैसे ही चलती है, दोनों थोड़ा दौड़ते भी हैं ताकि बेटी को कुछ पल और देख सकें.
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो के साथ खुशी ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है, मैं अमीर हूं…क्योंकि मेरे माता-पिता मुझे ऐसे विदा करते हैं. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. लाखों लोगों ने इसे देखा और कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, माता-पिता का प्यार हमेशा ऐसा ही निस्वार्थ होता है. कई लोगों ने कहा कि अपनों को स्टेशन पर छोड़ना जिंदगी का सबसे मुश्किल पल होता है. यह भी पढ़ें: मां को याद कर रो पड़े बुजुर्ग दादाजी, मासूमियत देख पिघल जाएगा दिल
यहां देखिए वायरल वीडियो
अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.
शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.
अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.
अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.
अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.