Crime

भदोही में बाल्टी से पानी लेने पर दलित व्यक्ति से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 23 जून की रात केवटही गांव निवासी भोला गौतम अपने साथी मजदूर ओमप्रकाश विश्वकर्मा के साथ पेंटिंग का काम करके मनोहरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में वह सिरदर्द की दवा लेने के लिए डॉ. शिवराम बिंद के यहां पहुंचे।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि गौतम ने दवा लेने के लिए पानी मांगा तो डॉक्टर ने उसे बाहर से पानी लेने को कहा जिसके बाद गौतम ने बाहर रखी एक बाल्टी पर रखे बर्तन से जैसे ही पानी निकाला, तभी सामने के दुकानदार सुभाष बिंद ने कथित तौर पर जातिसूचक अपशब्द कहते हुए उसे फटकारा।

अग्रवाल ने बताया कि आरोप है कि सुभाष बिंद ने लाठी से गौतम के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर डॉ. शिवराम बिंद भी बाहर आए। आरोप है कि उन्होंने भी अपशब्द कहते हुए गौतम से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts