फ्रेंच बोलने वाले भारतीय ऑटो ड्राइवर ने अमेरिकी को चौंकायाImage Credit source: Instagram/jaystreazy
भारत में ऐसे कई लोग हैं, जिनको एक साथ कई भाषाओं की जानकारी है, जिसमें विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि ऑटो वाले या रिक्शा चलाने वालों को विदेशी भाषाएं बोलने नहीं आतीं, लेकिन ऐसा नहीं है. सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर विदेशी भाषा बोलता हुआ नजर आता है. उसके इस स्किल को देखकर विदेशी शख्स भी हैरान रह गया. अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने इस ऑटो चालक का वीडियो बनाया है, जिसने अब सोशल मीडिया यूजर्स को भी आश्चर्यचकित कर दिया है.
दरअसल, अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर इस समय भारत की यात्रा पर है और धाराप्रवाह फ्रेंच बोलते ऑटो ड्राइवर को कैमरे में कैद किया है. दोनों की इस मजेदार मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जय नाम का कंटेंट क्रिएटर ऑटो में सवारी के दौरान यूं ही बता देता है कि वो दो भाषाएं बोलता है फ्रेंच और अंग्रेजी. फिर उसे हैरानी तब हुई जब ऑटो ड्राइवर ने तुरंत ही फ्रेंच में पूछ दिया कि ‘क्या आप फ़्रेंच बोलते हैं?’. अब एक ऑटो ड्राइवर को फ्रेंच बोलते सुनकर कंटेंट क्रिएटर अचंभित हो गया और हंस पड़ा.
15 लाख बार देखा गया वीडियो
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर jaystreazy नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘जब आपका ड्राइवर भारत में फ्रेंच बोलता है’. वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन यानी 15 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 48 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई, वह आपसे ज्यादा भाषाएं जानता है’, तो एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, ‘भाई ने उसे स्कैन किया और भाषा एक्टिव कर दी’. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘उसे भाषा डाउनलोड करने में मात्र पांच सेकंड लगे’, तो एक ने लिखा कि ‘भाई, वीपीएन कनेक्ट कर लिया’, एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये ऑटो ड्राइवर अलग ही दुनिया से आया है भाई’.
यहां देखें वीडियो

























