viral

भूख नहीं थी वजह, फिर क्यों मादा भालू ने मारा दूसरे का बच्चा? लाइव कैमरे में कैद हुई जानवर की हैवानियत

भालू का हैरान करने वाला वीडियो Image Credit source: Youtube/ Explore Bears

जानवरों की दुनिया बाहर से जितनी शांत और खूबसूरत नजर आती है, उसके पीछे कई बार बेहद कठोर और डरावनी सच्चाई छिपी होती है. अलास्का के कटमई नेशनल पार्क में हाल ही में रिकॉर्ड हुई एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. पार्क में लगे लाइव कैमरे में एक मादा भालू का ऐसा व्यवहार कैद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया.

यह घटना ब्रूक्स रिवर के पास लगे एक्सप्लोर ओआरजी (Explore.org) के कैमरों में रिकॉर्ड हुई. वीडियो में दिखा कि 806 नंबर की मादा भालू ने एक छोटे भालू के बच्चे पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली. यह बच्चा 909 नंबर की मादा भालू का था और इसी साल बसंत के मौसम में पैदा हुआ था. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हमले के बाद 806 ने उस बच्चे को खा लिया.

कैमरे में कैद हुई हैवानियत

घटना के समय 806 भालू अपने दो बच्चों के साथ वहां मौजूद थी. इनमें से एक बच्चा करीब ढाई साल का था, जबकि दूसरा डेढ़ साल का. हमले से कुछ समय पहले तक उसके बच्चे मारे गए भालू के बच्चे के साथ खेल रहे थे. लेकिन अचानक माहौल बदल गया. 806 ने छोटे बच्चे का पीछा करना शुरू किया और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया. इसके बाद वह करीब 20 मिनट तक उसे खाती रही. उसके अपने बच्चे भी यह सब देखते रहे. बाद में मादा भालू ने बचे हुए हिस्से को जमीन में छिपा दिया.

इस घटना के सामने आने के बाद एक्सप्लोर ओआरजी ने एक लाइव चर्चा आयोजित की, जिसमें पार्क रेंजर और नेचुरलिस्ट माइक फिट्ज ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने बताया कि उस इलाके में सैल्मन मछलियों की पर्याप्त मात्रा मौजूद है, इसलिए यह हमला भूख की वजह से हुआ हो, ऐसा नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन के दरवाजे पर लटककर डांस करती दिखी महिला, लाइक्स और व्यूज के लिए किया जान से खिलवाड़

माइक फिट्ज ने साफ किया कि यह मामला नर भालुओं में देखे जाने वाले व्यवहार जैसा नहीं है. आमतौर पर कुछ नर भालू मादा के साथ दोबारा प्रजनन करने के लिए दूसरे भालुओं के बच्चों को मार देते हैं. इसे सेक्शुअली सिलेक्टेड इन्फैंटिसाइड कहा जाता है. लेकिन इस घटना में ऐसा कोई कारण नजर नहीं आया, क्योंकि इसमें कोई नर भालू शामिल नहीं था. विशेषज्ञों का मानना है कि संभव है छोटा बच्चा 806 को देखकर डर गया हो और भागने लगा हो. कई बार शिकार करने की प्रवृत्ति के कारण भागता हुआ जीव भालू को आकर्षित कर सकता है. शायद इसी वजह से 806 के अंदर का शिकारी व्यवहार सक्रिय हो गया.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts