viral

मगरमच्छ भी मान गया लोहा! नदी में बच्चे की ‘दबंगई’ देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

नदी में चिल कर रहा था बच्चा, तभी आ धमका मगरमच्छImage Credit source: Instagram/@lifemomentsmix

नदी के पानी में उतरने से पहले अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, क्योंकि यहां का असली ‘राजा’ यानी मगरमच्छ एक झटके में किसी को भी अपना शिकार बना सकता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो ने डर के सारे पैमाने ही बदल दिए हैं. वीडियो में एक बच्चे का ऐसा बेखौफ अंदाज दिखा, जिसे देखकर इंटरनेट की जनता की आंखें फटी की फटी रह गईं.

नदी में चिल कर रहा था बच्चा, तभी आ धमका मगरमच्छ

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा नदी के पानी में एक छोटी नाव के पास बने फ्लोटिंग बोर्ड पर मजे से लेटा हुआ था. माहौल एकदम शांत था और बच्चा आराम से चिल कर रहा था. लेकिन तभी अचानक पानी में हलचल हुई और एक खूंखार मगरमच्छ धीरे-धीरे तैरता हुआ सीधे बच्चे की तरफ बढ़ने लगा. यह सीन ऐसा है कि देखने वालों की सांसें थम जाएं. लेकिन अगले ही पल जो कुछ भी होता है, उसे देखकर नेटिजन्स सोच में पड़ गए हैं.

बच्चे ने खूंखार शिकारी को बनाया छोटा भाई!

जैसे ही मगरमच्छ बच्चे के बिल्कुल करीब पहुंचा, बच्चा जरा सा भी नहीं घबराया. डरने या भागने के बजाय उसने बड़े ही रौब से मगरमच्छ को पकड़ा और उसे खींचकर अपने बगल में लेटा लिया. हद तो तब हो गई जब उसने मगरमच्छ को ऐसे सहलाया मानो वो कोई खूंखार जीव न होकर उसका अपना छोटा भाई या कोई पालतू जानवर हो. बच्चे के इस बेखौफ अंदाज को देखकर लोग दंग रह गए हैं. यह भी पढ़ें:4,000 मीटर की ऊंचाई पर उगता है यह इंसान से भी लंबा फूल, कहलाता है हिमालयी हीरा; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर मचा तहलका, लोग बोले- ‘लोहा मान गया मगरमच्छ’

यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, काल बनकर आया था मगरमच्छ, लेकिन बच्चे ने जो किया…देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि आज तो खुद मगरमच्छ ने भी बच्चे की दबंगई का लोहा मान लिया होगा. यह भी पढ़ें:बेटी की बोल्ड सेल्फी पर इस पिता ने लिया ऐसा कूल बदला, इंटरनेट पर लोटपोट हुए लोग

यहां देखिए वायरल वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts