ऋषिकेश में बंजी जंपिंग से पहले कांपा युवक,Image Credit source: Instagram/@rishikesh_walaaa
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करने पहुंचे एक युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक बंजी जंपिंग करने के लिए तैयार तो होता है, लेकिन जैसे ही उसे नीचे छलांग लगाने के लिए कहा जाता है, उसकी हालत खराब होने लगती है. डर से कांपते युवक को वहां मौजूद शख्स बार-बार एक ही बात कहकर हिम्मत देता नजर आता है कि मर्द हो तुम मर्द. इस मजेदार अंदाज ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है.
यह वीडियो 30 सितंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 करोड़ 40 लाख यानी 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खास बात यह है कि वीडियो के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. इसे rishikesh_walaaa नाम के इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया है.
बंजी जंपिंग से पहले युवक की हालत खराब
करीब 30 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में बंजी जंपिंग कराने वाला शख्स युवक को जंप के लिए तैयार करता दिखाई देता है. वह उसे मार्क पर खड़े होने और सही पोजीशन लेने के लिए कहता है. लेकिन युवक के चेहरे पर डर साफ नजर आता है. वह पास लगी लोहे की रेलिंग को कसकर पकड़ लेता है और कहता है कि भाई पैर कांप रहे हैं. युवक की बात सुनकर वहां मौजूद शख्स उसे हौसला देने की कोशिश करता है. वह मजाकिया अंदाज में कहता है कि मर्द हो तुम मर्द. यह सुनते ही युवक में कुछ पल के लिए जोश आ जाता है. वह पूरे उत्साह के साथ हर-हर महादेव का जयकारा लगाता है. हालांकि, अगले ही पल उसका डर फिर लौट आता है और वह दोबारा घबराने लगता है.
इसके बाद उसे जंप के लिए सही तरीका समझाया जाता है. वहां मौजूद शख्स युवक से कहता है कि बेल्ट पकड़ो और पीछे की तरफ लीन हो जाओ. युवक किसी तरह खुद को तैयार करने की कोशिश करता है, लेकिन डर उस पर भारी पड़ रहा होता है. इसी दौरान वह मजाकिया अंदाज में कहता है कि एक बार सागर जा-जा कह दे, मां कसम में कूद जाऊंगा. इसके बाद उसे पीछे की ओर जाने के लिए कहा जाता है. लेकिन युवक की घबराहट कम होने का नाम नहीं लेती. आखिरकार वह परेशान होकर कह देता है कि भाई बस कर. धक्का मारकर खत्म कर. तू मुझे रुलाकर छोड़ेगा.” उसकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: 27 साल में PhD, अस्पताल में डॉक्टर की नौकरी और मरीजों का प्यार फिर अचानक सब छोड़कर डिलीवरी राइडर बन गई चीनी डॉक्टर
युवक को फिर से हिम्मत देने के लिए वही शख्स दोबारा कहता है कि मर्द हो तुम मर्द. इसके बाद वह उसे सही पोजीशन में आने के लिए समझाता रहता है. वीडियो में युवक का डर, उसकी मजेदार बातें और उसे हिम्मत देने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई युवक की हालत देखकर हंस रहा है तो कोई उसके डर को अपने अनुभव से जोड़ रहा है. कई लोगों को वीडियो में सबसे ज्यादा मजेदार युवक की बातें और उसे बार-बार मर्द हो तुम मर्द कहकर हिम्मत देने वाला अंदाज लग रहा है. बंजी जंपिंग जैसी एक्टिविटी में छलांग लगाने से ठीक पहले डर लगना आम बात हो सकती है, लेकिन इस वीडियो में युवक की घबराहट और वहां मौजूद शख्स की मजेदार बातचीत ने पूरे पल को ऐसा बना दिया कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. यही वजह है कि कुछ ही समय में वीडियो ने सोशल मीडिया पर करोड़ों व्यूज हासिल कर लिए हैं.
यहां देखिए वीडियो



















