viral

मुंबई में रहने का खर्च सुन उड़ जाएंगे होश, IIM ग्रेजुएट ने बताया 1 महीने में खर्च होते हैं इतने रुपये

मुंबई की लाइफस्टाइल का वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram/miss_management

मुंबई को दुनिया सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां रहने का सपना पूरा करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. देश की आर्थिक राजधानी में नौकरी और करियर के शानदार मौके जरूर हैं, लेकिन इसके साथ रहने का खर्च भी लोगों की जेब पर भारी पड़ता है. किराया, सफर, खाने-पीने से लेकर रोजाना की छोटी-छोटी जरूरतों तक, हर चीज का खर्च तेजी से बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें एक महिला ने मुंबई में एक महीने के अपने पूरे खर्च का हिसाब लोगों के साथ साझा किया है.

ये वीडियो इंस्टाग्राम के @miss_management हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में IIM से पढ़ाई कर चुकीं नंदिनी सेठी बताती हैं कि मुंबई में शिफ्ट होने के बाद उनका एक महीने का कुल खर्च 1.31 लाख रुपये से भी ज्यादा पहुंच गया. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि एक महीने में 1,31,277 रुपये खर्च हो गए. आपके महीने का खर्च कितना होता है? उन्होंने यह भी साफ किया कि इस रकम में निवेश (इन्वेस्टमेंट) शामिल नहीं है. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि आखिर लोग इस महंगे शहर से इतना प्यार क्यों करते हैं.

कितना होता है मुंबई में खर्चा?

नंदिनी बताती हैं कि उन्होंने हाल ही में नया घर लिया है. उनके 1BHK फ्लैट का किराया हर महीने 31,000 रुपये है. हालांकि फ्लैट पूरी तरह खाली था, इसलिए उन्हें अपनी जरूरत का फर्नीचर भी खरीदना पड़ा, जिस पर करीब 25,000 रुपये खर्च हो गए. नए घर में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने कमरे और बाथरूम की डीप क्लीनिंग भी करवाई, जिसके लिए 1,514 रुपये देने पड़े.

इसके बाद घर को रहने लायक बनाने के लिए कई और खर्च सामने आए. गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने नया एसी लगवाया, जिस पर 10,400 रुपये खर्च हुए. वहीं ड्राइंग रूम और किचन के लिए कुछ फर्नीचर किराये पर लिया, जिसका खर्च 980 रुपये रहा. इसी दौरान गीजर में खराबी आ गई, जिसे ठीक करवाने में भी 4,328 रुपये लग गए. यानी घर में रहने की शुरुआत ही कई अतिरिक्त खर्चों के साथ हुई.

अगर रोजमर्रा के खर्चों की बात करें तो नंदिनी हर महीने करीब 5,800 रुपये किराने के सामान पर खर्च करती हैं. खाना बनाने के लिए रसोइए को 400 रुपये और घरेलू सहायिका को 1,200 रुपये देती हैं. ऑफिस आने-जाने में भी अच्छी-खासी रकम खर्च होती है. उनके मुताबिक केवल यात्रा पर ही महीने के लगभग 11,250 रुपये निकल जाते हैं. काम के अलावा अपनी लाइफस्टाइल पर होने वाला खर्च भी कम नहीं है. नंदिनी बताती हैं कि वीकेंड पर दोस्तों के साथ बाहर घूमने, खाने-पीने और दूसरी एक्टिविटी पर करीब 10,545 रुपये खर्च हो जाते हैं. इसके अलावा परिवार से मिलने घर जाने के लिए फ्लाइट टिकट और टैक्सी मिलाकर लगभग 15,350 रुपये खर्च होते हैं. शॉपिंग और दूसरे छोटे-बड़े निजी खर्चों पर भी करीब 10,000 रुपये निकल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: ये VIDEO नहीं, इमोशन है! परदादी और पोते की बातचीत देखकर आपको भी अपने दादा-दादी की याद आएगी

जब उन्होंने पूरे महीने का हिसाब जोड़ा तो कुल खर्च 1,31,277 रुपये तक पहुंच गया. वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सिर्फ एक महीने में इतनी बड़ी रकम खर्च हो गई. उनका कहना था कि मुंबई में रहना जितना रोमांचक है, उतना ही महंगा भी है. नंदिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने उनके खर्च को देखकर हैरानी जताई, जबकि कुछ यूजर्स का कहना था कि मुंबई जैसे शहर में यह खर्च बिल्कुल नॉर्मल है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts