रील्स में ‘शोबाजी’ पड़ी भारी! यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर लाखों की चोरी, लोग बोले- ‘और दिखाओ गहने’

चोरी से पहले और चोरी के बाद यूट्यूबर रचना गुर्जरImage Credit source: Instagram/@udal_rachna_gurjar_ji

सोशल मीडिया पर ज्यादा शोबाजी करना कभी-कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक ताजा उदाहरण यूट्यूबर रचना गुर्जर के साथ हुई घटना से मिलता है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी कही रहने वालीं रचना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर अपने वीडियोज में सोने-चांदी के महंगे गहने दिखाती थीं, यहां तक कि टेबल पर सजाकर उनकी कीमतें भी बताती थीं. लोगों को उनके ये वीडियो काफी पसंद आ रहे थे, और व्यूज भी भर-भरके मिल रहे थे. लेकिन यही दिखावा उन पर उनके लिए मुसीबत बन गया. हाल ही में चोरों ने उनके घर पर धावा बोलकर लाखों की चोरी कर ली.

बताया जा रहा है कि चोरों ने इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया. उन्होंने रचना के गहनों वाले वीडियोज को बहुत बारीकी से देखा, और प्लानिंग की थी. चोर घर से करीब 2 लाख कैश, सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के गहने समेट ले गए.

सीसीटीवी को घुमाया, घरवालों को किया बंद

चोरों ने इस वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी. चोरों ने सबसे पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को दूसरी तरफ मोड़ा, ताकि वे रिकॉर्डिंग में न आ सकें. फिर बाउंड्री की फेंसिंग काटी और घर के कमरों को बाहर से लॉक कर दिया, ताकि कोई बाहर न आ पाए. घरवालों को इस चोरी का पता अगली सुबह सोकर उठने के बाद चला. यह भी पढ़ें: Viral Video: दुबई में कचरा उठाने वाले पंजाबी मुंडे ने खोला सैलरी का राज, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

रील्स बनीं चोरों की ‘गाइड’

नेटिजन्स कर रहे ट्रोल

इस घटना के बाद से रचना गुर्जर के पुराने वीडियो इंटरनेट पर फिर से ट्रेंड करने लगे हैं, जिनमें वे गहने दिखा रही थीं. लेकिन लोग उनके प्रति सहानुभूति जताने के बजाय उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग मौज लेते हुए कह रहे हैं, और दिखाओ गहने, अब भुगतो. यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देगा ऋषिकेश का ये वायरल वीडियो, बिना किसी सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई से कूदा शख्स! लोग बोले- रोमांच या मौत का खेल?

सोशल मीडिया का दिखावा बना मुसीबत

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



Exit mobile version