viral

लहंगे में स्नोबोर्डिंग…मुंबई की छोरी का यह वीडियो हुआ तूफानी वायरल! देखा क्या?

लहंगे में स्नोबोर्डिंग करती भारतीय लड़की का वीडियो हुआ सुपर वायरल!Image Credit source: Instagram/@ursk8kid

क्या आपने कभी सोचा है कि कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच कोई पारंपरिक भारतीय कपड़ों में स्टंट कर सकता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही तहलका मचा रहा है, जिसमें मुंबई की एक लड़की ने स्विट्जरलैंड के पहाड़ों पर कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है.

बिना जैकेट के माइनस तापमान में उतरीं उर्मिला

मुंबई की रहने वाली स्नोबोर्डर उर्मिला पाबले (Urmila Pable) हाल ही में स्विट्जरलैंड के मशहूर माउंट टिटलिस (Mount Titlis) पर घूमने गईं. आमतौर पर बर्फ में जाने के लिए लोग भारी-भरकम जैकेट और थर्मल गियर पहनते हैं, लेकिन उर्मिला ने इनसे अलग एक खूबसूरत बैंगनी रंग का लहंगा पहना और माइनस 5 डिग्री तापमान में स्नोबोर्डिंग की. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया और लोग उनकी हिम्मत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

किसी ‘जेम्स बॉन्ड मिशन’ से कम नहीं था अनुभव

उर्मिला के लिए यह सफर सिर्फ मजेदार ही नहीं, बल्कि काफी जोखिम भरा भी था. शाम के वक्त जब वहां का कामकाज बंद हो चुका था और सुरक्षाकर्मी व स्नोकैट ऑपरेटर गश्त लगा रहे थे, तब उन्हें छिप-छिपकर यह स्टंट करना पड़ा.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस रोमांचक अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि वे अधिकारियों की नजरों से बचकर रास्तों से हटकर आगे बढ़ीं. खराब रोशनी और भारी मशीनों के बीच यह सफर किसी चुनौती से कम नहीं था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, बाल-बाल बची…लगभग पकड़ी गई और ठंड से बुरी तरह ठिठक गई, लेकिन यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन और यादगार अनुभव रहा.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

उर्मिला का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. महज कुछ ही समय में इसे लाखों लोग देख चुके हैं. मशहूर अभिनेत्री लिसा हेडन ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा, आप वाकई अविश्वसनीय हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह लड़की वहां की बर्फीली हवा से भी ज्यादा कूल है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts