लू के थपेड़ों के बीच वायरल हुआ AC ऑटो,गर्मी में लोगों को मिला राहत का नया जुगाड़

गुरुग्राम में दिखा AC ऑटो Image Credit source: Instagram/dipanshi___19

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. कई शहरों और जिलों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. ऐसे हालात में लोग सफर के दौरान थोड़ी राहत पाने के लिए हर संभव उपाय तलाश रहे हैं. इसी बीच गुरुग्राम से सामने आया एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं.

वायरल वीडियो में एक ऐसा ऑटो रिक्शा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है. दरअसल, इस ऑटो में एयर कंडीशनर यानी एसी लगाया गया है. भीषण गर्मी के बीच सड़क पर दौड़ते इस AC ऑटो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया. आमतौर पर लोग कारों और बड़े वाहनों में एसी देखने के आदी होते हैं, लेकिन ऑटो रिक्शा में ऐसा इंतजाम लोगों के लिए काफी नया और दिलचस्प था.

क्या कहा लोगों ने?

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @dipanshi___19 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. वीडियो में नीले रंग का एक ऑटो रिक्शा नजर आता है, जिसमें पीछे की तरफ एसी यूनिट लगी हुई दिखाई देती है. वीडियो के ऊपर लिखा गया टेक्स्ट भी लोगों को काफी पसंद आया. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, अरे यार ऑटो को अपग्रेड कब मिल गया!! यही कैप्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कई लोगों ने इसे फ्यूचर का ऑटो बताया, तो कुछ ने कहा कि अब गर्मियों में सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ₹25 हजार में दिल्ली में कैसे होता है गुजारा, ₹90 हजार कमाने वाली महिला ने बताया ये सीक्रेट

वीडियो में दिखाई दे रही एक और खास बात ने लोगों का ध्यान खींचा. ऑटो पर हरे रंग की नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिससे पता चलता है कि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन है. यानी यह ऑटो न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प माना जा सकता है. बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एसी सुविधा वाले इलेक्ट्रिक ऑटो को लोग एक स्मार्ट और उपयोगी प्रयोग के रूप में देख रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



Exit mobile version