दुल्हन के रिएक्शन ने जीता दिलImage Credit source: X/@venturetwins
कजाकिस्तान की एक शादी इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, और वजह है दूल्हे के दोस्तों का दिया एक अनोखा तोहफा. आमतौर पर शादियों में लोग महंगे गिफ्ट्स, ज्वेलरी या शगुन का लिफाफा देते हैं, लेकिन इन दोस्तों ने कुछ ऐसा सोचा जिसने शादी में मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया. दरअसल, दोस्तों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से दूल्हा-दुल्हन की एक बेहद खूबसूरत एनिमेटेड लव स्टोरी बनाई, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया हो रही है.
टाइम-ट्रैवल करती एक अनोखी लव स्टोरी
इस छोटी सी एनिमेटेड फिल्म में उनके प्यार को सदियों पुराना दिखाया गया था. वीडियो की शुरुआत एक पुराने युद्ध के मैदान से होती है, जहां दोनों योद्धा बनकर आमने-सामने खड़े होते हैं. अगले ही पल सीन बदलता है और दोनों पुराने दौर के काउबॉय लुक में नजर आते हैं. इसी तरह कई दौर और सदियां बदलती रहती हैं, लेकिन हर युग में किस्मत उन्हें फिर से मिला देती है. मैसेज एकदम क्लियर था कि यह रिश्ता सिर्फ आज का नहीं, बल्कि जन्मों-जन्मों का है.
जब फंतासी से टकराई हकीकत
सदियों के इस जादुई सफर के बाद वीडियो का अंत बेहद भावुक मोड़ पर होता है. फिल्म के आखिर में वह सीन दिखाया गया, जब दोनों असल जिंदगी में पहली बार मिले थे. इस एक सीन ने पूरी काल्पनिक कहानी को एकदम सच्चा और दिल के करीब बना दिया.
दुल्हन के छलके आंसू
शादी में जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर यह वीडियो प्ले हुआ, दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक था. वह इतनी सरप्राइज्ड और खुश हुई कि चेहरे पर हाथ रख लिया और उसकी आंखों से आंसू निकल आए. वीडियो खत्म होने पर दुल्हन ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह उसकी लाइफ का सबसे बेहतरीन वेडिंग गिफ्ट है.
सोशल मीडिया यूजर्स दूल्हे के दोस्तों की इस क्रिएटिविटी के कायल हो गए. एक ने लिखा, बहुत ही मजेदार और प्यारा तोहफा. वाकई शानदार काम किया है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, एआई से क्या गजब की वेडिंग स्टोरी बनाई है, यह तो नेक्स्ट लेवल का प्यार है. यह भी पढ़ें:पूर्व ट्रेन ड्राइवर की कमाल की कहानी; मात्र 42,000 रुपये में बनाई ऐसी AI शॉर्ट फिल्म, सीधे हॉलीवुड से आया नौकरी का ऑफर!
यहां देखिए वायरल वीडियो
Imagine getting surprised at your wedding with a video of your love story across eras 🥹
It ends with how they actually met.
Insanely cool use case for AI video – the groom’s friends made it for him (he’s on IG at pure.sagyna). pic.twitter.com/npJZJBXZek
— Justine Moore (@venturetwins) July 18, 2026



























