7.75 लाख की सोने की चुनौटीImage Credit source: Instagram/badrinath6340
आमतौर पर चुनौटी एक छोटी सी डिब्बी होती है, जिसमें लोग चूना या तंबाकू रखते हैं. लेकिन इस मामले में मामला थोड़ा अलग है. यहां चुनौटी किसी साधारण धातु या प्लास्टिक की नहीं, बल्कि सोने से तैयार कराई गई है. इस किस्से को जानने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि शौक की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन कुछ लोगों के शौक वाकई ऐसे होते हैं कि उन्हें देखकर लोग भी सोच में पड़ जाते हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें एक शख्स चूना रखने वाली ऐसी चुनौटी दिखा रहा है, जिसकी कीमत सुनकर ही ज्यादातर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.
इस अनोखी चुनौटी का वीडियो बद्रीनाथ शुक्ला नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वह एक चमचमाती हुई चुनौटी हाथ में लेकर उसे कैमरे के सामने दिखाते नजर आते हैं. वह इसे दिखाते हुए कहते हैं कि ये देखिए, ये हमारे सर हैं, जिनकी ये चुनौटी है. कैमरे में दिखाई दे रही सुनहरी डिब्बी देखकर साफ समझ आता है कि ये कोई आम इस्तेमाल वाली चुनौटी नहीं है.
चुनौटी से ज्यादा लोगों को पसंद आई दाढ़ी
वीडियो में जब चुनौटी की कीमत बताने की बात आती है तो पहले इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जाती है, लेकिन तभी इसके मालिक बीच में बात सुधारते हुए बताते हैं कि इसकी असली कीमत 7 लाख नहीं, बल्कि 7.75 लाख रुपये है. यानी सिर्फ चूना रखने की इस छोटी सी डिब्बी पर करीब पौने आठ लाख रुपये खर्च किए गए हैं.
इसके बाद वीडियो में मौजूद शख्स भी इसे देखकर कहता है कि ये होता है शौक. वाकई, किसी के लिए इतनी महंगी चुनौटी बनवाना हैरानी की बात हो सकती है, लेकिन जिसके लिए शौक खास हो, उसके लिए कीमत शायद मायने नहीं रखती. हालांकि इस वीडियो में लोगों का ध्यान सिर्फ सोने की चुनौटी ने ही नहीं खींचा. इसके मालिक की दाढ़ी भी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई. उनकी दाढ़ी में ‘थानोस’ वाला डिजाइन बनाया गया है, जो देखने में काफी अलग और अनोखा लग रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral: किस्मत ने चली ऐसी चाल फ्लैट देखने पहुंची लड़की को मिली नौकरी, फाउंडर्स से हुई बातचीत और मिल गया जॉब ऑफर
वीडियो में चुनौटी से ज्यादा उनकी दाढ़ी का लुक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने तो उन्हें ‘सर जी’ कहने के बजाय सीधे ‘थानोस’ कह दिया. वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘खैनी लीवर’ तक बता दिया.
यहां देखिए वीडियो



























