viral

संसद में राहुल और प्रियंका का बारिश वाला अंदाज वायरल; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर बोले- ‘दिखावा या सादगी?’

राहुल-प्रियंका के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलकाImage Credit source: Instagram/@incindia

दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बीच संसद भवन परिसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बारिश में बिना किसी छाते के चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. जहां परिसर में मौजूद बाकी लोग बारिश से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल कर रहे थे, वहीं इस भाई-बहन की जोड़ी ने बारिश का आनंद लेने का फैसला किया. चलते-चलते दोनों किसी गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए भी नजर आए. इस दौरान जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘आप भीगने से डरते हैं क्या?’

सादगी या दिखावा?सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. समर्थकों का मानना है कि राहुल और प्रियंका का इस तरह बारिश में घूमना उनकी सादगी और आम जनता से उनके जुड़ाव को दर्शाता है. उनके मुताबिक, यह वीडियो भाई-बहन के बीच के मजबूत रिश्ते और राजनीतिक व्यस्तता के बीच एक सुकून भरे पल को दिखाता है.

दूसरी तरफ आलोचकों ने इसे एक सुनियोजित पीआर स्टंट और सिर्फ सुर्खियां बटोरने का तरीका बताया है. उनका कहना है कि जब आसपास छाते और शेल्टर मौजूद थे, तो इस तरह भीगना सिर्फ एक दिखावा है.

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो पर लोगों ने बड़े ही दिलचस्प और तीखे कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, कंधे से कंधा मिलाकर चलना इनकी शान है, राहुल और प्रियंका की जोड़ी में बसती एक-दूसरे की जान है. कुछ लोगों ने इसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्टाइल की नकल बताया. एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, ये प्रियंका गांधी और हमारे ‘जेन अल्फा’ राहुल गांधी साथ खड़े हैं, 2034 की प्लानिंग हो रही है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts