viral

ससुर के घर आते ही बहू ने किया शानदार डांस, दोनों की बॉन्डिंग ने जीता दिल; देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर छाया ससुर-बहू का प्यारा वीडियोImage Credit source: Instagram/@fun_with_honey12

Sasur Bahu Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर ससुर-बहू का एक बड़ा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. अक्सर सास-बहू के झगड़ों के वीडियो ही दिखते हैं, लेकिन इस वीडियो में ससुर और बहू के बीच का प्यारा रिश्ता देखकर लोग खुश हो गए हैं. आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या खास है जो लोग इसकी इतनी तारीफ कर रहे हैं.

‘आपके आ जाने से’ पर बहू ने किया डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुर जैसे ही घर आते हैं, बहू खुशी से नाचने लगती है. बैकग्राउंड में ‘दिल बहल जाता है मेरा, आपके आ जाने से’ गाना बज रहा होता है और बहू उसी पर डांस करते हुए ससुर का स्वागत करती है.

ससुर ने भी मिलाए कदम

वीडियो का सबसे प्यारा मोमेंट तब आता है, जब ससुर बिल्कुल नहीं शर्माते और वो भी मुस्कुराते हुए बहू के साथ नाचने लगते हैं. दोनों को देखकर लगता ही नहीं कि ये ससुर-बहू हैं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे बाप-बेटी एक साथ मस्ती कर रहे हों.

वीडियो देख लोग कर रहे हैं तारीफ

इंस्टाग्राम पर @fun_with_honey12 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 1 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है. लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि हर लड़की को ऐसा ही ससुराल मिलना चाहिए. जब घर के बड़े इतने सपोर्टिव होते हैं तो घर सच में स्वर्ग बन जाता है. यह भी पढ़ें: बहू ने किया ऐसा स्वागत देख सासू मां भी रह गईं हैरान, इंटरनेट पर हिट हो गया यह डांस वीडियो

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts