viral

साइकिल से आया डिलीवरी बॉय, पैरों में थे फटे जूते, फिर उत्तराखंड के अमन ने जो किया उसने दिल जीत लिया

शख्स की दरियादिली देख इमोशनल हुए सोशल मीडिया यूजर्सImage Credit source: Instagram/@peaksandthrottle

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो इंसानियत पर हमारा भरोसा फिर से कायम कर देते हैं. एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो उत्तराखंड से सामने आया है, जहां एक शख्स ने साइकिल से सामान पहुंचाने आए डिलीवरी बॉय की परेशानी को समझा और उसे अपने बिल्कुल नए ब्रांडेड जूते गिफ्ट कर दिए. इस वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग अमन नाम के इस शख्स की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

साइकिल से डिलीवरी और पैरों में फटे जूते

आज के समय में महंगाई और बेरोजगारी के दौर में लोग पेट पालने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, इसकी बानगी अक्सर ऐसे वीडियो में देखने को मिलती है. कई लोग तो साइकिल पर दूर-दूर तक सामान डिलीवर करने जाते हैं.

उत्तराखंड के रहने वाले अमन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनके घर जब एक डिलीवरी बॉय सामान लेकर पहुंचा, तो उन्होंने गौर किया कि वह लड़का साइकिल से आया है और उसने पैरों में फटे हुए जूते पहन रखे हैं. अमन से उसकी यह हालत देखी नहीं गई और उन्होंने तुरंत उसकी मदद करने का फैसला किया.

‘भाई जूते लेगा, नए एडिडास के हैं’

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमन अपनी बालकनी से ही डिलीवरी बॉय से पूछते हैं, ब्रो शूज लेगा…एडिडास के ओरिजनल. मेरी तरफ से गिफ्ट. पहले तो लड़के ने झिझकते हुए मना कर दिया, लेकिन अमन अपनी दरियादिली दिखाते हुए खुद नीचे पहुंच गए. उन्होंने बिना किसी दिखावे के अपने नए जूते उस लड़के को सौंप दिए. वीडियो के टेक्स्ट में लिखा गया है, मैंने अपने नए जूते डिलीवरी बॉय को दे दिए, क्योंकि उसे इन जूतों की ज्यादा जरूरत थी.

वीडियो देख इमोशनल हुए सोशल मीडिया यूजर्स

जब डिलीवरी बॉय उन जूतों को लेकर अपनी साइकिल से आगे बढ़ा, तो रास्ते में रुककर उसने उन जूतों को एकटक ऐसे देखा मानो उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज मिल गया हो. उसके चेहरे की वह खुशी कैमरे में कैद हो गई.

लड़के को ब्रो कहकर जीत लिया दिल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितनी अच्छी बात है कि उसने फेंके हुए या पुराने जूते देने के बजाय अपने नए जूते दिए. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, लड़के को प्यार से ब्रो कहना ही सामने वाले का दिल जीतने के लिए काफी था.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts