हथिनी के ठाट तो देखो! एक पैर की मालिश पूरी होते ही बढ़ा दिया दूसरा पैर, क्यूट अंदाज जीत लेगा दिल

दिल जीत रहा हथिनी ‘मंगलम’ का ये क्यूट अंदाजImage Credit source: Instagram/@lifewshroots

Elephant Enjoying Foot Massage Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपका दिन बन जाएगा. यह वीडियो तमिलनाडु के कुंभकोणम (Kumbakonam) स्थित अरुलमिगु आदि कुंबेश्वरर मंदिर (Arulmigu Adi Kumbeswarar Temple) का है, जहां रहने वाली ‘मंगलम’ नाम की हथिनी अपनी मासूमियत से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गई है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगलम हथिनी मंदिर परिसर में अपने महावत के पास खड़ी है. माथे पर पारंपरिक तिलक और गले में घंटियों की माला पहने मंगलम बेहद खूबसूरत लग रही है. इसी बीच महावत उसके एक पैर की मालिश करने लगता है. आप देखेंगे कि मंगलम भी बड़े मजे से इस मसाज का लुत्फ उठा रही है.

लेकिन मजेदार ट्विस्ट तब आता है, जब एक पैर की मसाज पूरी होते ही हथिनी वीआईपी अंदाज में अपना दूसरा पैर आगे बढ़ा देती है. हथिनी का यह अंदाज ऐसा था मानो वो इंसानों की तरह महावत से कह रही हो कि भैया यहां भी मालिश कर दो, बड़ा दर्द है. यह भी पढ़ें: Viral Video: दुबई में कचरा उठाने वाले पंजाबी मुंडे ने खोला सैलरी का राज, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

लोग बोले- दिल तो बच्चा है जी

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lifewshroots नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- बड़ा शरीर, पर दिल बिल्कुल बच्चे जैसा. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट भी लिखा है, जिसमें हथिनी मंगलम को फुट मसाज मांगने वाला नन्हा बच्चा कहा गया है. यह भी पढ़ें: इस भारतीय लड़की के ‘तौलिया डांस’ ने इंटरनेट पर काटा बवाल, विदेश से सामने आया हैरान करने वाला VIDEO

इंटरनेट पर बरस रहा है प्यार

हथिनी की इस मासूमियत पर इंटरनेट की पब्लिक अपना दिल हार बैठी है. अब तक इस वीडियो को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 2 लाख 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, बेहद खूबसूरत और प्यारा वीडियो. दूसरे ने कहा, ये सच में सबसे समझदार जानवर होते हैं. हथिनी की मासूमियत ने दिन बना दिया. यह भी पढ़ें: 79 का दूल्हा, ढूंढ रहा है जवान दुल्हन! बदले में मिलेगा 50 कमरों का महल, करोड़ों की दौलत, पर माननी होगी ये शर्त

यहां देखिए वीडियो

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



Exit mobile version