viral

10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा यह वीडियो, भारत में प्रेग्नेंट होना रूसी महिला के लिए क्यों रहा सबसे मुश्किल?

रूसी महिला सोफियाImage Credit source: Instagram/@sofia_desilife

मां बनना हर महिला के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है, लेकिन जब बात अपने देश से दूर किसी अनजान जगह पर प्रेग्नेंसी का समय बिताने की हो, तो चुनौतियां थोड़ी बढ़ जाती हैं. कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ भारत के मोहाली में रह रही एक रूसी महिला सोफिया का. सोफिया भारत में पहली बार मां बनने जा रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो और पोस्ट शेयर कर बताया कि भारत में प्रेग्नेंट होना उनके लिए कितना अलग और थोड़ा मुश्किल अनुभव रहा. सोफिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब तक इसे 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. आइए जानते हैं कि सोफिया ने भारत में प्रेग्नेंसी के दौरान किन 4 बड़ी दिक्कतों का सामना किया.

आराम और एक्सरसाइज को लेकर अलग सोच

सोफिया ने बताया कि भारत में लोग मानते हैं कि प्रेग्नेंट महिला को बस आराम करना चाहिए, ज्यादा हिलना-डुलना नहीं चाहिए और एक्सरसाइज से पूरी तरह दूर रहना चाहिए. लेकिन सोफिया की सोच इससे बिल्कुल अलग है. उनका कहना है, मेरा मानना है कि प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं है. डॉक्टर की सलाह के साथ वॉक करना, योग करना और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना मुझे अच्छा महसूस कराता है और डिलीवरी के लिए मेरे शरीर को तैयार करता है.

कपड़ों को लेकर लोगों के टोकने पर आपत्ति

भारत में अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना पेट ढककर रखने की सलाह दी जाती है. सोफिया जब क्रॉप टॉप पहनकर बाहर निकलती हैं, तो लोग उनसे पूछते हैं कि वह अपना बेबी बंप क्यों दिखा रही हैं. इस पर सोफिया का कहना है, यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत दौर है और मैं अपने शरीर में आ रहे इस बदलाव को छुपाना नहीं चाहती. मैं इस समय को खुलकर जीना चाहती हूं और वही पहनना चाहती हूं जिसमें मैं सुंदर महसूस करूं.

डॉक्टर की पर्ची समझना भी बड़ा काम

चूंकि सोफिया रूस से हैं, इसलिए उनके लिए अंग्रेजी या हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है. ऐसे में डॉक्टर के पास जाना और मेडिकल रिपोर्ट्स को समझना उनके लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है. उन्होंने लिखा, मैं कितनी भी तैयारी कर लूं, कुछ न कुछ छूट ही जाता है. घर आकर मुझे मेडिकल रिपोर्ट्स दोबारा पढ़नी पड़ती हैं, खुद जानकारी ढूंढनी पड़ती है. कभी-कभी यह सब बहुत थका देने वाला होता है.

गर्मी और उमस ने बढ़ाई आफत

यूरोप के ठंडे मौसम में रहने वाली सोफिया के लिए भारत की गर्मी और उमस झेलना काफी मुश्किल रहा. उन्होंने अपनी हालत बयान करते हुए लिखा, सुबह उठकर बस नाश्ता बनाने में ही मैं पसीने से तरबतर हो जाती हूं. दिन में कई बार नहाना पड़ता है और गर्मी की वजह से दिन में टहलने जाना तो नामुमकिन है. अगर रात में बिजली चली जाए और एसी बंद हो जाए, तो क्या बीतती है, यह भारत की प्रेग्नेंट महिलाएं अच्छे से समझ सकती हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो पर भारतीय यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए और अपनी राय रखी. एक यूजर ने लिखा, भारत में महिलाओं को आराम करने के लिए इसलिए कहा जाता है क्योंकि पश्चिमी देशों की तुलना में हमारी शारीरिक बनावट अलग होती है और यहां प्री-मैच्योर डिलीवरी का खतरा ज्यादा होता है. हम इसे बीमारी नहीं मानते.

दूसरे यूजर ने लिखा, भारत में माना जाता है कि बुरी नजर से बचाने के लिए प्रेग्नेंट महिला का पेट छुपाकर रखना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, अगर आपको भारतीयों के प्रेग्नेंसी संभालने के तरीके पर शक है, तो बस अपने आसपास देखिए, इस देश की 140 करोड़ आबादी ऐसे ही नहीं हुई. यह भी पढ़ें:भारत आने से पहले डरी हुई थी ये विदेशी महिला, फिर ऐसा क्या हुआ जो कह दिया- भारतीयों के लिए इस बात पर जान भी दे सकती हूं

रूसी महिला सोफिया का वायरल पोस्ट

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts