viral

10 साल की लव स्टोरी… नहीं माने घर वाले तो हिंदू प्रेमी के लिए शाहजहां से बनी प्रतीक्षा, फिर मंदिर में 7 फेरे लेकर रचाई शादी

मुस्लिम दुल्हन ने की हिंदू दूल्हे से शादी.

Bareilly Anokhi Shadi: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ. जौनपुर की रहने वाली शाहजहां बानो ने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपना नया नाम ‘प्रतीक्षा’ रखा. इसके बाद उन्होंने प्रतापगढ़ निवासी अपने प्रेमी पवन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया. अब इस अनोखी शादी की हर कहीं चर्चा हो रगी है. दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है.

जौनपुर जिले के भीलमपुर निवासी शाहजहां बानो और प्रतापगढ़ के भोजेमऊ गांव निवासी पवन की पहचान स्कूल के दिनों में हुई थी. एक ही कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के दौरान दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई.

10 साल तक संपर्क में रहने के बाद दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला किया. जब दोनों के परिवारों ने इस शादी के लिए सहमति नहीं दी, तो दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया. बालिग जोड़ों के विवाह की जानकारी मिलने पर दोनों बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे.

ये भी पढ़ें: चली थी सोनम, मुस्कान और दामिनी जैसा कांड करने लेकिन इस एक सतर्कता से बाल-बाल बच गया पति, कहानी शातिर शोभा की

वैदिक विधि-विधान और सिंदूरदान

आश्रम के पंडित केके शंखधार ने दोनों के शैक्षणिक और आयु प्रमाण पत्रों की गहन जांच की, जिसमें दोनों बालिग पाए गए. प्रतीक्षा की इच्छा पर सनातन परंपरा के अनुसार सिंदूरदान, मंगलसूत्र और सात फेरों की रस्म पूरी कराई गई. आश्रम प्रमुख ने बताया कि यह उनके आश्रम में कराया गया 251वां विवाह है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आश्रम में केवल बालिग और अपनी स्वतंत्र इच्छा से शादी करने वाले जोड़ों का ही विवाह कानूनी प्रक्रिया व दस्तावेजों की जांच के बाद कराया जाता है.

मनवीर सिंह

मनवीर सिंह

मैं मनवीर सिंह 6 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं. 5 साल से टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सेवा दे रहा हूं. इससे पहले आजतक न्यूज चैनल के लिए भी काम किया है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरें पसंद हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts