Crime

15 साल की लड़की को पटना के गेस्ट हाउस ले गया लड़का, रात भर किया रेप; घर पहुंचते ही खुला राज, Bihar Hindi News

पटना के एक गेस्ट हाउस में 18 साल के लड़के ने 15 साल की एक लड़की का रेप कर दिया। दोनों के बीच बीते कुछ महीने से फोन पर बात हो रही थी। पीड़िता को यह भी नहीं पता है कि आरोपी कहां का रहने वाला है। 

बिहार की राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़की से रेप का हैरान करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। 18 साल का एक लड़का, 15 साल की लड़की को शहर के एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां दोनों रात भर रहे और इस दौरान आरोपी ने लड़की का रेप किया। जब लड़की अगले दिन सुबह अपने घर पहुंची, तो पूरे मामले का परिजन को पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दी है। पीड़िता बीते कुछ महीने से आरोपी से संपर्क में थी, हालांकि उसके बारे में वह कुछ ज्यादा नहीं बता पा रही है।

पीड़िता के परिजन शुक्रवार को कोतवाली थाने में बच्ची से रेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते सोमवार की है। पीड़ित लड़की का परिवार पटना सिटी का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक कुछ महीने पहले एक युवक से उसका परिचय हुआ था। फिर मोबाइल फोन पर उनकी बातचीत होने लगी।

शादी का झांसा देकर रेप

पीड़िता ने कहा कि इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। फिर 31 अगस्त को वह लड़की से मिलने पटना आ गया। पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एक गेस्ट हाउस में उसने पीड़िता को बुलाया। वहां पर दोनों रात भर रुके।

नाबालिग लड़की का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। दूसरे दिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो परिजन ने उससे रात भर बाहर रहने की वजह पूछी। इसके बाद लड़की ने घर वालों को पूरी आपबीती सुनाई। फिर घर वाले उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दी।

कई महीनों से फोन पर हो रही थी बात

पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी युवक के बीच बीते 9-10 महीने से दोस्ती थी। दोनों मोबाइल फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में थे और लगातार बातचीत हो रही थी।

आरोपी का पता पीड़िता को मालूम नहीं

पुलिस के मुताबिक आरोपी के बारे में पीड़िता कुछ ज्यादा जानकारी नहीं पा रही है। उसे यह भी नहीं पता है कि जिस युवक से वह इतने समय से बात कर रही थी, वो कहा का रहने वाला है। लड़की के पास सिर्फ आरोपी का मोबाइल नंबर ही है।

लड़की की हुई मेडिकल जांच

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई है। इसके बाद कोर्ट के सामने उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts