viral

25वां जन्मदिन बना यादगार…विदेश से सरप्राइज देने पहुंची बहन, दिल पिघला देगा यह वीडियो!

जन्मदिन पर बहन को घर आया देख भावुक हुईं शिवांगीImage Credit source: Instagram/@teawithtiwari

जन्मदिन हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन अगर उस दिन कोई अपना अचानक सामने आ जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम यूजर शिवांगी तिवारी ने अपने 25वें जन्मदिन पर मिले सरप्राइज का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि शिवांगी अपना बर्थडे केक काटने की तैयारी कर रही हैं. उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है. तभी पीछे से उनकी बहन की आवाज आती है, कितना प्यारा केक है. शिवांगी जैसे ही पीछे मुड़कर देखती हैं, वह हैरान रह जाती हैं. उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता और वह खुशी से रोने लगती हैं.

डबलिन से मीलों का सफर तय कर घर लौटी बहन

यह सिर्फ एक सरप्राइज नहीं था, इसके पीछे बहुत प्यार और मेहनत थी. शिवांगी ने बताया कि उनकी बहन उन्हें सरप्राइज देने के लिए आयरलैंड के डबलिन से भारत आई थीं. वीडियो पर लिखा है-मेरी 25वीं जन्मदिन की इच्छा को सच होते हुए देखें.

जब शिवांगी को पता चला कि उनकी बहन इतनी दूर से सिर्फ उनका जन्मदिन मनाने आई हैं, तो दोनों बहनों का यह मिलन देखकर लोग भावुक हो गए. इस पल ने साबित कर दिया कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब प्यार दिया

वीडियो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. लोग इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला पल है. दूसरे ने लिखा, यह अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे सरप्राइज है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts