viral

25 दिन में 1 लाख रुपए साफ! भारतीय शख्स ने सुनाया जापान की महंगाई का दर्द, बोला- ‘अभी खाने का खर्च जोड़ा ही नहीं’

जापानी लाइफस्टाइल का सच!Image Credit source: Instagram/@thefilmychhora_

जापान पहुंचे एक भारतीय युवक को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब बिना कुछ खाए पिए ही उसके बैंक अकाउंट से 25 दिनों के भीतर 1 लाख रुपए साफ हो गए. देव विजयवर्गीय नाम के इस कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि जापान में सैलरी आने से पहले ही उनका बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है.

महीना पूरा भी नहीं हुआ और थमा दिए 10 बिल

देव ने इंस्टाग्राम वीडियो में अपने लेटरबॉक्स से निकला 10वां बिल दिखाते हुए कहा कि जापान आए हुए अभी 30 दिन भी नहीं हुए हैं और बिलों की लाइन लग गई है. किराया, बिजली, पानी, गैस, वाई-फाई, सिम और ट्रैवल मिलाकर वह अब तक 1,50,000 येन (लगभग 90,300 रुपए) खर्च कर चुके हैं.

‘अभी सबसे बड़ा खर्चा तो बाकी ही है’

हैरानी की बात यह है कि 90,000 से ज्यादा के इस आंकड़े में खाना और राशन शामिल ही नहीं है. देव का कहना है कि रोज का खाना ही उनका सबसे बड़ा खर्च है, जिसे उन्होंने अभी जोड़ा ही नहीं है.

‘जापान और भारत के राशन के दामों में बहुत बड़ा फर्क है’

उन्होंने बताया कि 1 लीटर दूध जापान में 168 रुपए का मिलता है, जबकि भारत में वही दूध सिर्फ 50 रुपए में मिल जाता है. ब्रेड का एक पैकेट जापान में 100 रुपए का है, तो भारत में 20 रुपए का. इसी तरह 4 अंडे जापान में 120 रुपए के हैं, 2 प्याज 150 रुपए के और एक खरबूजा तो 350 रुपए का बिकता है.

फिर भी क्यों खास है जापान?

महंगाई के बावजूद देव ने स्वीकार किया कि जापान में सैलरी भी भारत से ज्यादा मिलती है. इसके बदले मिलने वाली साफ-सफाई, शुद्ध हवा, सुरक्षा और शांति इस खर्च को वाजिब बनाती है. इंटरनेट पर भी लोग इस बात से सहमत दिखे कि बेहतर लाइफस्टाइल के लिए यह कीमत सही है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts