393 फीट ऊपर हवा में बनी है ये दुकान, जहां सामान खरीदने के लिए जेब में पैसा नहीं, सीने में ‘जिगर’ चाहिए

दुनिया का सबसे खतरनाक स्टोर

Most Inconvenient Convenience Store: सोशल मीडिया पर आजकल चीन (China) की एक ऐसी दुकान की चर्चा जोरों पर है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे खतरों के खिलाड़ियों के पसीने छूट जाएं. यह कोई साधारण किराना दुकान नहीं है, बल्कि चीन के हुनान प्रांत के शिनियुझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क (Shiniuzhai National Geological Park) में जमीन से 393 फीट (यानी करीब 120 मीटर) ऊपर एक बिल्कुल सीधी चट्टान पर लटकी हुई लकड़ी का छोटा सा केबिन है. जरा सोचिए, अगर आप यहां जा रहे हैं और अचानक नमक या पानी की बोतल भूल जाएं, तो आप क्या करेंगे? आइए जानते हैं इस अनोखी दुकान से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आपका दिमाग हिला देंगी.

यहां जाने के लिए जिगरा चाहिए

इस दुकान से खरीदारी करना हर किसी की बस की बात नहीं, इसके लिए लोहे का जिगरा चाहिए. यहां जाने के लिए आपको बाकायदा ट्रेकिंग गियर, रस्सियां और मेटल केबल्स पहनकर खड़ी चट्टान पर चढ़ना पड़ता है. इस दुकान तक पहुंचने में ही डेढ़ घंटा का समय लग जाता है.

पानी पीना है मना!

चूंकि दुकान चट्टान पर हवा में लटकी हुई है, इसलिए यहां कोई टॉयलेट नहीं है. अगर यहां बैठे कर्मचारी को भी वॉशरूम जाना हो, तो उसे पूरी चट्टान उतरकर नीचे जाना पड़ेगा और फिर वापस चढ़ाई करनी पड़ेगी. इसलिए ड्यूटी के दौरान यहां के स्टाफ पानी पीने से भी बचते हैं, ताकि बाथरूम जाने की नौबत ही न आए.

रोज खतरों से खेलते हैं दुकान के कर्मचारी

इस दुकान को चलाना किसी कड़े इम्तिहान जैसा है. यहां काम करने वाले स्टाफ रोज सुबह सूरज उगने से पहले भारी-भारी सामान पीठ पर लादकर इस खतरनाक चट्टान पर चढ़ते हैं, ताकि पर्वतारोहियों के लिए दुकान में सामान कम न पड़े.

इतनी ऊंचाई पर भी सामान एकदम सस्ता!

आमतौर पर टूरिस्ट प्लेस या ऊंचाई पर सामान दोगुने कीमत पर बिकते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं है. इतनी मुश्किलों के बाद भी यहां सामान के रेट बिल्कुल नॉर्मल हैं. जैसे, पानी की एक बोतल भी आपको यहां सिर्फ 2 RMB यानी लगभग 28 रुपए में मिल जाएगी. यह भी पढ़ें: 3 साल का प्यार और फिर खुला ऐसा राज, प्रेमी निकला सगा भाई; चर्चा में अजीबोगरीब Love Story

स्टाफ नहीं है? तो भरोसे पर ले जाइए सामान!

यह दुकान इतनी छोटी है कि यहां एक बार में केवल एक ही बंदा बैठ सकता है. कई बार तो यह दुकान पूरी तरह भरोसे वाली सिस्टम पर चलती है. पर्वतारोही यहां आते हैं, पानी या स्नैक्स उठाते हैं और वहां लगे QR कोड को स्कैन करके सीधे ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: कौवे को गोद में लेटाकर बच्चों की तरह प्यार करती दिखी महिला, इंटरनेट पर छाया ये ‘Super Cute’ वीडियो

393 फीट ऊंची चट्टान पर राशन की दुकान!

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version