बिहार के इस बुजुर्ग के जज्बे को सोशल मीडिया कर रहा सलामImage Credit source: Instagram/@patna4u_
बिहार के एक 79 साल के बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस उम्र में जहां लोग आराम करते हैं, वहीं ये दादाजी अपनी मेहनत और स्वाभिमान से सबका दिल जीत रहे हैं.
रोज 30 किलो का बोझ और ट्रेन का सफर
वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, यह बुजुर्ग रोज सुबह अपनी पीठ पर करीब 30 किलो बैंगन की बोरी लादते हैं और ट्रेन से चाकंद से मखदुमपुर जाते हैं ताकि उन्हें बेचकर दो वक्त की रोटी कमा सकें. उनका बस एक ही मकसद है, किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े.
‘हाथ फैलाने से बेहतर है मेहनत करना’
इस वीडियो को अमित कुमार नाम के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बनाया है. जब उन्होंने ट्रेन के फर्श पर बैठे दादाजी से पूछा कि वे इस उम्र में इतनी मेहनत क्यों करते हैं, तो बुजुर्ग व्यक्ति ने बहुत ही सीधा और दिल छू लेने वाला जवाब दिया, किसी के आगे हाथ फैलाने या किसी का सहारा ढूंढने से कहीं बेहतर है कि इंसान खुद मेहनत करे और अपने दम पर पेट भरे. यह भी पढ़ें: Viral: 80 की उम्र और रोज 16 घंटे की ड्यूटी! कोलकाता के इस बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर की कहानी आपकी आंखों में आंसू ला देगी
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं सलाम
इस प्रेरणादायक वीडियो को इंस्टाग्राम पर @patna4u_ नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, कमेंट बॉक्स में लोग दादाजी के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि संघर्ष की कोई उम्र नहीं होती, तो किसी ने कहा कि सम्मान से जीना ही सबसे बड़ी सफलता है. यह भी पढ़ें: Viral: बेटियों के सपनों को पंख देने के लिए 35 साल तक चलाया ऑटो, इस पिता की संघर्ष भरी कहानी जीत रही है सबका दिल
यहां देखिए वीडियो, सोशल मीडिया पर दिल जीत रही है बैंगन बेचने वाले इस दादाजी की कहानी



























