फ्रांस की बुजुर्ग महिला और सेनेगल के 24 साल के युवक की अनोखी प्रेम कहानी वायरल Image Credit source: Instagram/@ar_noticias
प्यार की कोई उम्र नहीं होती…यह कहावत अक्सर आपने सुनी होगी, लेकिन जब यह सच साबित होती है तो दुनिया हैरान रह जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
फ्रांस की रहने वाली 81 साल की एक महिला को इंटरनेट के जरिए अफ्रीकी देश सेनेगल के 24 साल के एक युवक से प्यार हो गया. दो साल तक बिना मिले सिर्फ वीडियो कॉल और मैसेज पर बात करने के बाद, इस बुजुर्ग महिला ने अपने प्यार से मिलने के लिए हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर डाली और सेनेगल पहुंच गईं. एयरपोर्ट पर दोनों के मिलने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और इस पर जमकर बहस छिड़ गई है.
57 साल का फासला और इंटरनेट का प्यार
आज के डिजिटल दौर में दूरियां मायने नहीं रखतीं और इस कपल ने इसे साबित भी कर दिया है. 81 साल की फ्रांसीसी महिला और 24 साल के सेनेगल के युवक के बीच 57 साल का बड़ा उम्र का फासला है. दो साल तक लगातार ऑनलाइन जुड़े रहने के बाद जब महिला ने सेनेगल के एयरपोर्ट पर कदम रखा, तो दोनों एक-दूसरे से फिल्मी स्टाइल में गले मिलते नजर आए. इस अनोखे पल का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.
सितंबर में शादी की तैयारी और फ्रांस वापसी
यह रिश्ता सिर्फ मिलने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेनेगल में मुलाकात के बाद अब यह जोड़ा फ्रांस लौटने की तैयारी कर रहा है. इनकी योजना सितंबर 2026 में आधिकारिक तौर पर शादी करने की है. इस फैसले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ लोग इसे उम्र की परवाह किए बिना सच्चा प्यार मान रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.



























