Crime

बिहारः अब पूर्णिया में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना, सिवान, नालंदा के बाद अब पूर्णिया में जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस घटना को लेकर एक बार तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

पूरी घटना पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव की है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों को डायन के आरोप में पहले पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर शव पर तेल डालकर जलाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने सभी पांचों शव को केसरिया बहियार से बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts